मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Jamshedpur: राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों का सम्मान, भव्य समारोह में बढ़ाया गया हौसला

On: July 5, 2025 9:44 PM
Follow Us:

Jamshedpurराज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक शानदार “सम्मान समारोह – 2025” का आयोजन किया गया। यह समारोह आदिवासी एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ और झारखंड स्पोर्टिंग क्लब, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं माननीय श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक – जमशेदपुर पूर्वी, जिन्होंने अपने उत्साहवर्धक संबोधन में कहा,

“हमारे जिले के युवा खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें और बेहतर करने के लिए ऐसे आयोजनों की ज़रूरत है।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम का समन्वय आदिवासी एसोसिएशन एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री रबिंद्र नाथ मुर्मू ने किया।
स्वागत भाषण आदिवासी संघ, जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री राजकुमार बनरा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मुख्य वक्ता श्री बिर्धन मरांडी, उपाध्यक्ष – जिला एथलेटिक्स संघ रहे, जिन्होंने खेल भावना और अनुशासन पर अपने विचार रखे।
धन्यवाद ज्ञापन श्री उपेंद्र बनरा, अध्यक्ष – युवा प्रकोष्ठ, आदिवासी संघ द्वारा किया गया।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए माननीय श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक – जमशेदपुर पूर्वी।
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए माननीय श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक – जमशेदपुर पूर्वी।

सम्मानित खिलाड़ी एवं अधिकारी (Honoured Athletes & Officials):

  • आई शोभित
  • विधि रावल
  • हिमांशु सिंह
  • अमनदीप कौर
  • ममता मैरी मुर्मू
  • अनन्या अंबष्ट
  • गिनी सहगल
  • अंकित किशोर
  • हेमंत कुमार सोरेन
  • प्रेम मरांडी
  • गीतराज संधू
  • मिथिलेश कुमार सिंह
  • ऋतुराज दत्ता
  • संध्या रानी बास्के
  • सिद्धू किस्कु (Coach)
  • प्रियंका बांकिरा (Manager cum Coach)
  • गीता सिंह (Manager)

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Despite heavy rainfall, more than 100 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जो खेल के प्रति लोगों के उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment