मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

‘लादेन’ गिरफ्तार, रंगदारी और फायरिंग से जुड़ा वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की कड़ी

On: June 22, 2025 10:44 PM
Follow Us:

📍 जमशेदपुर | टेल्को पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया, जो पूछताछ के दौरान बार-बार अपना नाम और पता बदल रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक की पहचान प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ लादेन (उम्र 22 वर्ष, निवासी मनीफीट, आदर्श नगर, थाना टेल्को, जिला पूर्वी सिंहभूम) के रूप में हुई।

🔍 पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस को गुप्त सूचना और एक वायरल वीडियो के आधार पर जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने यह स्वीकार किया कि—

वह वायरल वीडियो में फायरिंग करता हुआ खुद है, जो अप्रैल 2025 में डीबीसी मैदान में एक शादी समारोह के दौरान शूट हुआ था।

🔫 अपराधी गिरोह बनाकर रंगदारी वसूली

पुलिस के अनुसार, लादेन अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर एक अपराधी गिरोह चला रहा था। वह:

  • हथियार लहराकर क्षेत्र में भय फैलाता था।
  • रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करता और उसका वीडियो बनाकर दूसरों को डराता।
  • इलाके में हथियार के बल पर दहशत फैला रहा था।

🚨 तलाशी में मिले हथियार

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नीचे दिए गए अवैध सामानों को जब्त किया:

  1. एक अग्नेयास्त्र और दो जिंदा कारतूस
  2. एक धारदार लोहे का चापड़
  3. एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन

Read More : गुजराती सनातन समाज में साप्ताहिक योग शिविर की शुरुआत, स्वामी गोरखनाथ के निर्देशन में योग अभ्यास की मिली प्रेरणा

👮‍♂️ छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही:

  • प्रशांत कुमार, पु.नि., थाना प्रभारी, टेल्को थाना
  • सोहन लाल, पु.अ.नि., टेल्को थाना
  • हेम किशोर गुप्ता, पु.अ.नि., टेल्को थाना
  • मो. सलीम आलम, स.अ.नि., टेल्को थाना
  • रामलखन भगत, स.अ.नि., टेल्को थाना
  • भीम महतो, आरक्षी (रिजर्व गार्ड)
  • सुजीत कुमार, आरक्षी, टाइगर मोबाइल-35
  • शिवशंकर टुड्डु, हविलदार, टाइगर मोबाइल-35
  • अजय कुमार भुइंया, आरक्षी, टाइगर मोबाइल-36
  • मधुसूदन अहीर, आरक्षी, टाइगर मोबाइल-36

📜 आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी प्रदीप उर्फ लादेन पर पूर्व में दर्ज कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं:

  1. कांड सं. 209/2020 – धारा 147/149/323/341/506
  2. कांड सं. 147/2021 – धारा 147/148/307/323/325/341/342/379
  3. कांड सं. 79/2019 – धारा 323/341/307/354(D)/504/506/509/34
  4. कांड सं. 125/2024 – धारा 304(2)/109/308(5)/351(4)/3(5) BNS एवं 27 Arms Act

🚨 पुलिस ने जताई सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर करारा प्रहार है। ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

📝 रिपोर्ट: The News Frame ब्यूरो, जमशेदपुर

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment