मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

योग दिवस पर मुरली पैरामेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य योग शिविर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 22, 2025 5:00 PM
Follow Us:
Add A Heading 40 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर में ड्रेसर, डीएमएलटी तथा ओ.टी. विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Netaji 3

शिविर की शुरुआत सूर्य नमस्कार से की गई, जिसके बाद योग के विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे श्वास तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य बिंदु:

  • ड्रेसर, डीएमएलटी व ओ.टी. के विद्यार्थियों सहित शिक्षक व कर्मियों ने लिया हिस्सा
  • सूर्य नमस्कार से आरंभ हुआ शिविर, किए गए विविध योगासन व प्राणायाम
  • योग के महत्व को रेखांकित करते हुए दिया गया संदेश – “योग है जीने का ज्ञान, इसके आगे नतमस्तक है विज्ञान”

Read More :  मुरली पब्लिक स्कूल में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर योग शिविर का आयोजन

इस अवसर पर वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि –

“योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। यह एक वैज्ञानिक पद्धति है, जिसे अपनाकर हम रोगमुक्त और शांत जीवन जी सकते हैं।”

शिविर में बताया गया कि योग का जन्म भारत में हुआ और आज यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने भी योग के प्रभाव को मान्यता दी है। यही कारण है कि आज भारत को ‘योग गुरु’ के रूप में वैश्विक पहचान मिली है।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि योग को सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे हम शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 8

जमशेदपुर woman की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज मानसिक प्रताड़ना का आरोप गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

Untitled Design 5 11

Muzaffarpur की मां का दर्द SDPO राजेश कुमार शर्मा मेरे बेटे को पूछताछ के लिए ले गए और मार डाला

Untitled Design 3 11

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ Awareness अभियान समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied