मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा खाना और जरूरी सामान।

On: June 20, 2025 7:08 PM
Follow Us:

📍 जमशेदपुर, झारखंड: जमशेदपुर के ज़ाकिरनगर वेस्ट स्थित कुँवर सिंह बस्ती में शुक्रवार को ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री और भोजन का वितरण किया। यह कार्यक्रम जुमे की नमाज़ के बाद किया गया, जहाँ बारिश के कारण जलभराव और परेशानी बढ़ गई थी।

इस दौरान ट्रस्ट की ओर से पूरी, चना, ब्रेड, केला, सेब और मिनरल वाटर लोगों को दिया गया। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक़ अंसारी खुद वहाँ मौजूद थे और उन्होंने अपने हाथों से राहत सामग्री बाँटी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में ट्रस्ट के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए। इनमें मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, आज़ादनगर थाना समिति के सदस्य जीतू कुमार, समाजसेवी हाजी फिरोज आलम, शाहिद परवेज, सुहैल अख्तर अंसारी, मो. फिरोज असलम, अफताब आलम और सेंट्रल पीस कमिटी के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी शामिल थे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच सामग्री बाँटी और लोगों की परेशानी को समझा।

वीडियो देखें :

Read More : महाविद्यालय से इंटर की पढ़ाई हटाने के खिलाफ संघर्ष समिति की बैठक, आंदोलन की बनी रणनीति

ट्रस्ट के सदस्यों ने खुद राहत सामग्री को घरों और टेंटों तक पहुँचाया। बच्चों और बुजुर्गों को फल बाँटे गए जिससे सभी के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। बस्ती के लोगों ने इस मदद के लिए ट्रस्ट का आभार जताया।
यह पूरा कार्यक्रम मानवता और सेवा की भावना को दर्शाने वाला था।

बाढ़ के समय में जब कई लोग परेशानी में हैं, ऐसे में ट्रस्ट का यह काम समाज के लिए एक मिसाल बन गया है। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की यह पहल यह बताती है कि ज़रूरत के समय में इंसान इंसान के काम आ सकता है। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, इस सोच को ट्रस्ट ने अपने काम से सच्चा कर दिखाया।

वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment