मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सर्च अभियान में 14 IED और 52 किलो विस्फोटक बरामद, मौके पर ही किया गया नष्ट

On: June 18, 2025 9:47 PM
Follow Us:

चाईबासा ( जय कुमार ) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को दिनांक 17.06.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोकलो थानान्तर्गत ग्राम चितपील जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में श्री शिवम प्रकाश, भा०पु० से०, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस एवं सीआर०पी०एफ० 60 BN के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक 17.06.2025 को चाईबासा-सरायकेला जिला के सीमा के आस-पास जंगली / पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More  : कल बंद रहेगा सभी स्कूल, भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर दिनांक 19.06.2025 को रांची जिला में स्कलों को बंद रखने का आदेश

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 17.06.2025 को टोकलो थानान्तर्गत ग्राम चितपील के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 14 I.E.D बरामद तथा एक नक्सली डम्प से 52 नग (लगभग 52 KG) पॉली बैग में सफेद पाउडर (संभवतः अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक) भरा हुआ बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। उक्त नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। इस संबंध में टोकलो थाना कांड संख्या 15/25, दिनांक 17.06.2025, धारा-191(2)/191(3)/190/132/61(2) बी०एन०एस०, 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

अभियान दलः-

1. चाईबासा पुलिस

2. सी०आर०पी०एफ० 60 BN.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment