मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन

On: June 15, 2025 9:36 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । रविवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल और घाटशिला सब जेल में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। घाघीडीह सेंट्रल जेल में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी ने तीन मामलों की सुनवाई की। जिसमें 01 मामले का निपटारा किया गया, जिसमें बोड़ाम थाना कांड संख्या 21/24 के अभियुक्त मो. फैजान आलम को लाभ मिला।

लेकिन लाभान्वित कैदी द्वारा जुर्माना राशि जमा नहीं किये जाने के कारण उसे जेल से रिहा नहीं किया गया। वहीं घाटशिला सब जेल में एसीजेएम अशोक कुमार ने पांच मामलों की सुनवाई की, जिसमें तीन मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें तीन कैदियों को लाभ मिला और उन्हें रिहा कर दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर ओल्ड एज होम में कार्यक्रम आयोजित

रिहा होने वालों में जादूगोड़ा कांड संख्या 59/24 के अभियुक्त जयराम सोरेन और चाकुलिया थाना कांड संख्या 51/24 के अभियुक्त लेवा सोरेन उर्फ ​​भोंदू सोरेन तथा चाकुलिया थाना कांड संख्या 42/24 के अभियुक्त नेपाल हांसदा को क्रमश: रिहा किया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता सुबोध हेम्ब्रम भी उपस्थित थे।

इससे पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कैदियों से एक-एक कर बात की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने जेल में रहन-सहन, खान-पान, न्यायिक सहायता और परिवार से जुड़े हर मुद्दे पर कैदियों से बात की। दोनों जेलों में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें जेल चिकित्सा अधिकारी द्वारा कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment