मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने किया एसोसिएट मीटिंग

On: June 2, 2025 9:41 AM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित मुरली पैरामेडिकल कॉलेज एवं मुरली इंटर कॉलेज के लिए एसोसिएट मीटिंग जमशेदपुर शहरी कार्यालय बागुनहातु में हुई।

इस मीटिंग में जमशेदपुर में विद्यार्थियों की शिक्षा, अध्ययन, विकास, प्लेसमेंट आदि के संबंध में चर्चा की गई।इस मीटिंग में झारखंड एवं बिहार के प्रत्येक जिले में एसोसिएट स्थापित करने तथा उनसे सहयोग लेने एवं देने की सकारात्मक पहल की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस मीटिंग के अंतर्गत पारामेडिकल के डीएमएलटी, ओटी/असिस्टेंट सर्जन, ड्रेसर इंटर कॉलेज के आईए, आईकॉम एवं आईएससी में विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को सलाह एवं निर्देश दिए गए।

संस्थान की ओर से 2025 में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं दी गई तथा सभी शिक्षक एवं काउंसलर उनका पूर्ण सहयोग करेंगे तथा वे इस मुरली इंटर एवं पैरामेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर अपना जीवन सफल बनाएंगे। इस संस्थान से प्रत्येक विद्यार्थी को ई कल्याण योजना एवं सावित्रीबाई फुले योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध है।

Read More : स्वर्णरेखा ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने सारथी सरदार परिंदर सिंह के निधन पर जताया शोक

सभी साथियों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों को उनके सहयोगी एमओयू संस्थानों जैसे एएनएम, जीएनएम, डी फार्मा, बी फार्मा, एमबीबीएस अब्रॉड में नामांकन के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस बैठक में घाटशिला के बागुरिया से श्री ईश्वर चंद्र शर्मा, चांडिल से गंगाधर महतो, चंदन महतो, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज से चंदन कुमारी जायसवाल, साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा से संदीप पोद्दार, डॉ. अश्विनी कुमार चौबे, अजय कुमार शर्मा, एसडीएसएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के देबू महतो एवं प्रभा देवी आदि महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित थे।

संस्थान से डॉ. नूतन रानी, ​​टीना देवी, विजया बोस, मिताली नामाता, नमिता बेरा, प्रियंका तिवारी, टीना देवी, आदित्य रंजन, श्री एस मिस्त्री, सलाहकार अनिल कुमार मौर्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम काफी सफल रहा, इसमें सभी साथियों ने भरपूर सहयोग किया। नामांकन के लिए आप श्रीमती नमिता एवं शशिकला जी से 8797172442 एवं 748898 3401 पर संपर्क कर सकते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment