मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 3350 किलो जावा महुआ किया गया विनष्ट

On: May 26, 2025 10:06 PM
Follow Us:

पश्चिमी सिंहभूम (जय कुमार) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त किए गए कुल 3350 किलो जावा महुआ को विधिसम्मत रूप से नष्ट किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस की निगरानी में यह कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रूप से संग्रहित एवं किण्वित महुआ का निपटारा किया गया।

विनष्ट किए गए जावा महुआ की थानावार जानकारी इस प्रकार है:

---Advertisement---
Netaji Advertisement

1. चक्रधरपुर थाना – 2000 किलो
2. मुफस्सिल थाना – 800 किलो
3. हाटगम्हरिया थाना – 200 किलो
4. बंदगांव थाना – 300 किलो
5. गोईलकेरा थाना – 50 किलो

THE NEWS FRAME

Read More: सुपर डीविजन फूटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आमला टोला ने उलीहातु सीनियर को हराया

जिले भर में अवैध शराब निर्माण एवं व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की छापेमारी एवं विनिष्टीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

जिलावासियों से भी अपील की गई है कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दें, ताकि समाज में नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment