मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सरना कोड से लेकर बंद खदानों तक, झामुमो सम्मेलन में उठे जनहित के मुद्दे

On: May 26, 2025 9:46 PM
Follow Us:

जगन्नाथपुर (जय कुमार): जगन्नाथपुर विधानसभा के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत डीवीसी स्थित आदिवासी एसोसिएशन क्लब में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री दुर्गा चरण देवगम ने की।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा माझी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में झामुमो जिला अध्यक्ष श्री सोनाराम देवगम, जिला सचिव श्री राहुल आदित्य, केन्द्रीय सदस्य श्री अभिषेक सिंकु, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन सहित कई अन्य गणमान्य शामिल हुए। पूर्व प्रखंड सचिव मनोज लागुरी ने मंच संचालन किया, जबकि स्वागत भाषण दुर्गा चरण देवगम ने दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव श्री राहुल आदित्य ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने हेतु मूल मंत्र दिया। जिला अध्यक्ष श्री सोनाराम देवगम ने सरना धर्म कोड एवं पार्टी की संघर्ष गाथा पर अपने विचार रखे।

THE NEWS FRAME

Read More : बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर : मंत्री दीपक बिरुवा

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती जोबा माझी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने पलायन रोकने, बेरोजगारी दूर करने, बंद खदानों को पुनः खोलने और स्थानीय लोगों को 75% भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा, सभी जाति-धर्म का सम्मान और समावेशी विकास पर बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष मो. इकबाल अहमद, प्रखंड सचिव आलोक अजय टोपनो, जिला सदस्य रिमु बहादुर, विपिन पूर्ति, मजदूर नेता रामा पांडेय, वृंदावन गोप, मंटू तिरिया, सुमन मुंडू, कामरान रजा, जय राम गोप, शमशाद आलम, सोनू हरिवंश, हीरामोहन पूर्ति, जानूम सिंह पूर्ति, नितेश कुमार, मोहन मुंडा, रुमल टोपनो, शेख करीम, मांगीलाल केराई, आमिर अंसारी, सावन पान समेत झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सम्मेलन की विशेष बात यह रही कि पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के सलीम जी और कृष्णा दास जी ने भी अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कुल 18 पंचायतों से महिला-पुरुष कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए, जिससे आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप मिला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment