मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

On: May 19, 2025 10:08 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । घाघीडीह केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना मिश्रा मौजूद रहीं, वहीं न्यायिक दंडाधिकारी, रेलवे कोर्ट चाईबासा वर्चुअल रूप से जुड़े थे। शिविर में विशेष कर वैसे बंदियों को चिन्हित किया गया , जिनके परिवार वाले जमानत के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

साथ ही वैसे बंदी, जो अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है, उनकी बारे में जानकारी ली गई। न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना मिश्रा ने कारा के बंदियों से एक-एक कर बात की तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जेल में रहन-सहन, भोजन, न्यायिक सहयोग परिवार के संबंध में हर मुद्दे पर बंदियों से बात की गई।

THE NEWS FRAME

Read More : Ex-servicemen furious over the insult of Colonel Sofia and Wing Commander Vyomika : कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका के अपमान पर भड़के पूर्व सैनिक, जमशेदपुर में कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे

जेल अदालत में कुल-05 वादो को रखा गया, जिसमें 05 वादो का निष्पादन हुआ, जिसमें 05 बंदी लाभान्वित हुए। 05 बंदियों में से 01 बंदी तत्काल कारा से मुक्त हुए. 01 बंदी पर अन्य वाद लंबित रहने तथा शेष 03 बंदी पर अर्थदण्ड की राशि जमा नहीं करने के फलस्वरूप कारा से मुक्त नहीं किये जा सके। कारा में चिकित्सा शिविर (Medical Camp) लगाया गया, जिसमें कारा चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य जाँच किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment