📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर दवा दुकान/औषधि केन्द्र खोलाने हेतु इच्छुक व्यक्ति करें आवेदन। जानें आवेदन की प्रक्रिया।

On: June 13, 2023 6:00 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर दवा दुकान / औषधि केन्द्र खोला जाना है। इच्छुक व्यक्ति को विहित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष होनी चाहिए, दवा दुकान खोले जाने वाले स्थान का प्लॉट नंबर, खाता नं, क्षेत्रफल ( 10 वर्ग मीटर), कार्य का अनुभव (यदि हो), निर्धारित नियमानुकूल शुल्क (1000 रूपए) के साथ, xInindia.gov.in पर आवेदन करेंगे। संबंधित गांव के स्थायी निवासी तथा स्वयं के स्वामित्व वाले दुकान के आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी ।

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदक को सर्वप्रथम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव / मुखिया द्वारा अनुशंसा करानी होगी, तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं औषधि निरीक्षक द्वारा अनुशंसा के उपरांत xInindia.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए झारखंड सरकार, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का संकल्प संख्या:- 22 / निदे. / औषधि / निगरानी – 20-47 / 2021 2070 (डी) रांची, दिनांक – 21.10.2021 को पढ़ें ।

आवेदन करने में कठिनाई की स्थिति में स्थानीय औषधि निरीक्षक कार्यालय, पता- सदर अस्पताल परिसर, पूर्वी सिंहभूम द्वारा इस हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। संपर्क करने का समय पूर्वाह् 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक

1. औषधि निरीक्षक, जमशेदपुर- 1. 7564903411 2. औषधि निरीक्षक, जमशेदपुर- 2 9122846376 3. औषधि निरीक्षक, जमशेदपुर- 3. 9931275910

————————

1. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 30.06.2023

2. पंचायत सचिव / मुखिया द्वारा अनुशंसा के उपरांत प्रखंड विकास पदाधकारी को अग्रसारित करने की तिथि – 08.07.2023

3. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त अनुशंसा की अंतिम तिथि – 18.07.2023

4. अनुज्ञप्ति निर्गत करने की अंतिम तिथि- 30.07.2023 संपर्क नंबर

नोट- यह संकल्प जिला वेबसाईट https://jamshedpur.nic.in/notice_category/recruitment/ पर भी उपलब्ध है। आवेदन प्रपत्र भी इस वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment