मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विधायक प्रतिनिधि ने बुढ़ीगोड़ा स्कूल परिसर में भवन निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

On: April 29, 2025 10:42 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के बुढ़ीगोड़ा हाई स्कूल परिसर में भवन निर्माण कार्य के लिए मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, मुखिया मेलानी बोदरा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।

इस मौके पर गांव के दिउरी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। जिसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भवन का निर्माण एनआईपी विभाग से होगा। जिसकी कुल लागत 55 लाख 53 हजार रुपये हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से विकास कार्य तेजी से किया जा रहा हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : अखिल भारतीय मूल निवासी अनुसूचित जाति संघ के बैनर तले भारत रत्न बाबा साहेब डॉ बी आर अंडेबकर की 134वीं जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया

विधानसभा क्षेत्र में जो भी सड़कें जर्जर हैं उनका निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। साथ ही किसानों के हीत में सिंचाई नाला तथा जर्जर स्कूल भवनों का भी निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ीगोड़ा स्कूल में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां भवन की कमी होने के कारण छात्र-छात्राओं को बैठने में काफी परेशानी होती हैं। लेकिन भवन के बनने से यहां के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगा।

मौके पर सुरेश पान, दिउरी लक्खी राम मुंडारी, संजीत विश्वकर्मा, वीर सिंह बोदरा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलाल बोदरा, शिक्षक गौतम घोष आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment