मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजपा विधायक सीपी सिंह ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे है : कांग्रेस

On: April 21, 2025 9:19 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : मुसलमानों को जिहादी कहने वाले भाजपा के विधायक सीपी सिंह के बयान का कांग्रेस ने निंदा की है। भाजपा विधायक सीपी सिंह मुस्लिम समुदाय से माफी मांगे। विधायक सीपी सिंह ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे है,यह बातें सोमवार को कांग्रेस भवन ,चाईबासा में कांग्रेसियों ने बैठक कर संयुक्त रुप से तीखी आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रदेश सचिव अशरफुल होदा ने कहा कि भाजपा विधायक सीपी सिंह ने देश की समस्त मुस्लिम समुदाय को जिहादी बताया है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

Read More :  केरा कुदारसाई टोला में आज़ादी के 78 साल बाद भी पेयजल और सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों में आक्रोश

---Advertisement---
Netaji Advertisement

“भाजपा विधायक श्री सिंह एक षड्यंत्र रच कर झारखंड में हिंदू मुस्लिम में लड़ाई कराकर झारखंड सरकार को अस्थिर करने की फिराक में है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो०सलीम ने कहा कि सीपी सिंह मानसिक कुंठा और राजनीतिक हताशा में ऐसे बयान दे रहे है,जो न सिर्फ आपत्तिजनक है,बल्कि समाज की एकता और सद्भाव को चोट पहुँचाने वाला है।”

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि यह बयान न सिर्फ मुस्लिम समाज को आहत करता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों,सांप्रदायिक सौहार्द और संविधान की भावना के भी खिलाफ है। मौके पर कांग्रेस जिला सचिव जगदीश सुंडी , संतोष सिन्हा ,रवि कच्छप , सुभाष राम तुरी आदि मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment