📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सड़क सुरक्षा माह- 2025 के तहत 60 बस चालक के स्वास्थ्य एवं नेत्र का किया गया जांच

On: January 4, 2025 6:09 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह- 2025 के तहत बस स्टैंड चाईबासा परिसर में शिविर लगाकर 60 बस चालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच किया गया। उक्त स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, सदर अस्पताल से डॉ.सुशीला सोमेन टोपनो, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य राजाराम गुप्ता, श्री त्रिशानु राय एवं बस ओनर एसोसिएशन से जितेंद्र उपस्थित रहे।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चालकों के ऊपर सारे सवारियों की जिम्मेदारी रहती है, अपितु शरीर के दूसरे हिस्से में तकलीफ होने से चिकित्सा परामर्श लिया जाता है, लेकिन आंख जो शरीर का मुख्य अंग है इसे नजर अंदाज करते हैं। आप सभी चालकों को आंख की रौशनी के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है तथा समय-समय पर अपने स्वास्थ्य एवं नेत्र का जांच करवाते रहें, ताकि सवारियों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय अनुसूचित जाती मूल निवासी संघ के द्वारा मनाया गया माता साबित्री बाई और जयपाल सिंह मुंडा जी का जयंती,बताया गया उनके इतिहास

इस अवसर पर सदर एसडीपीओ ने बताया कि जिले में दुर्घटना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और वाहन दुर्घटना होने पर सबसे अधिक नुकसान चालकों का होता है। चालकों को वाहन परिचालन के दौरान ट्रैफिक के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन और नेत्र जांच आवश्यक रूप से करवाना चाहिए, जिससे दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment