मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टंच माल, रिजेक्ट माल, इंपोर्टेड मॉल, उपभोक्ता वस्तु जैसे शब्दों का शर्मनाक प्रयोग किया है कांग्रेस ने महिलाओं के लिए

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 3, 2024 7:11 PM
Follow Us:
Add A Heading 52
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जमशेदपुर महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला।

महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में- प्रतुल शाहदेव

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को शैतानी और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाला बता चुके हैं

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को जमशेदपुर के भाजपा महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के लिए टंच माल ,इरफान अंसारी ने रिजेक्ट माल और कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता ने इंपोर्टेड माल जैसे घटिया शब्दों का प्रयोग किया। आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें : जैंतगढ़ के 100 साल पुराने नीलकंठ मंदिर में शिवलिंग तोड़फोड़ से आक्रोश, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रतुल ने कांग्रेस के डॉ अजय पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने तो एक आदिवासी बेटी का अपमान किया जो देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हैं। प्रतुल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बारे में डॉ अजय कुमार ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो शैतानी और दुष्ट सोच का प्रतिनिधित्व करती है। उनको आदिवासी का प्रतीक मानने से इनकार किया था। डॉ अजय ने जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की तुलना बाजार में बिकने वाले सामान से कर दी थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान का खंडन नहीं किया। मतलब साफ है कि कांग्रेस महिलाओं को उपयोग करने वाली वस्तु मात्र समझती है। प्रतुल ने कहा कि महिलाएं भी अपने अपमान का जवाब वोट के जरिए चोट करके देंगी।

प्रतुल ने कहा इस सरकार के कार्यकाल में 7400 बेटियों के साथ बलात्कार हुआ। जिसमें एक तिहाई एससी एसटी बेटियां हैं। 25% से भी काम ऐसे मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुआ। यही इस सरकार की महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को दिखाता है।

प्रतुल ने कहा कि एन डी ए के सरकार में महिलाएं लगातार तरक्की कर रही हैं। एक साधारण जनजातीय पृष्ठभूमि से आकर राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू का अपमान देश नहीं भूलेगा। भारत के ग्रामीण स्थानीय निकाय में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं। 43% विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित स्नातक महिलाएं है। सशस्त्र बलों में और लड़ाकू विमान को भी आज महिलाएं चला रही हैं। नारी शक्ति की इस बढ़ती ताकत से कांग्रेस विचलित हो गई है और घटिया शब्दों का प्रयोग कर रही है।

प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली व अन्य मौजूद थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment