📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण को लेकर चलाया जा रहा जांच अभियान, 5 थाना क्षेत्रों से 5 वाहन जप्त

On: October 28, 2024 9:15 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय एवं संबंधित थाना प्रभारियों के साथ की गई सघन छापेमारी में 5 वाहन जप्त किए गए।

अभियान के क्रम में बहरागोड़ा थाना अंतर्गत वाहन संख्या WB13 – 6107 ( बालू लदा), गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत वाहन संख्या JH05CP – 7614 (बालू लदा), श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत वाहन संख्या BR51G – 9020 (बालू लदा), मुसाबनी थाना अंतर्गत वाहन संख्या JH05DU – 9918 (गिट्टी लदा) जप्त किए गए। उपरोक्त सभी वाहन बिना खनिज परिवहन चालान के परिवहन करते हुए पाये गये। इसके अतिरिक्त मऊभंडार ओ. पी. थाना में वाहन संख्या JH05CY – 8557 में गिट्टी लदा हुआ पाया गया, जिसके पास वैध परिवहन चालान उपलब्ध था, परंतु ओवरलोड होने के कारण मऊभंडार ओ. पी. में सुपुर्द किया गया है । सभी वाहनो को जब्त करते हुए संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया गया है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment