मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में 14वां वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “सतरंग” का भव्य आगाज

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 29, 2024 7:40 PM
Follow Us:
Add A Heading 19 12
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में आज से 14वां वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “सतरंग” की रंगारंग शुरुआत हुई। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र भारती (कुलसचिव, कोल्हान विश्वविद्यालय) और सम्माननीय अतिथि डॉ. बी.के. सिंह (वित्त अधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय) थे।

Netaji 3

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सांस्कृतिक महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास और उनकी रचनात्मकता को उभारने में सहायक होते हैं। समारोह में छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य और स्वागत गान ने माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर मशहूर कलाकार दीपक कुमार ने लाइव स्केचिंग की, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : एनआईटी जमशेदपुर में 100 से अधिक स्वच्छता मित्रों की हुई शारीरिक जांच।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र भारती ने अपने संबोधन में कहा, “खेल और कला का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं, जबकि कला हमारी भावनाओं को अभिव्यक्त करती है। इन दोनों का समन्वय मनुष्य के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाता है।”

पहले दिन की शुरुआत “अदाकारी” से
महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत “अदाकारी” (अभिनय प्रतियोगिता) से हुई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोहम्मद निजाम, ललन शर्मा, अबरार खान और निशान सिंह थे। छात्रों ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों की वाहवाही बटोरी।

दूसरे दिन गीत-संगीत का आयोजन

करीम सिटी कॉलेज में “सतरंग-14वां” महोत्सव के दूसरे दिन संगीत के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साहित्यिक संस्था “स्पार्क” के तत्वाधान में आयोजित इस दिन के मुख्य आकर्षण “सुर-संगत” और “बैटल सिम्फनी” प्रतियोगिताएँ रहीं, जिसमें 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

THE NEWS FRAME

“सुर-संगत” में शास्त्रीय संगीत, अर्ध-शास्त्रीय संगीत, लोक गायन, सूफी गायन, और ग़ज़ल जैसी श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ हुईं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक सीता सिंह (पूर्व संगीत शिक्षिका, टाटा स्टील) और प्रसिद्ध संगीतकार शंकर नाथ झा थे।

“बैटल सिम्फनी” में बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड डुएट, रैप सोलो, और वेस्टर्न सोलो की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। बॉलीवुड सोलो और डुएट के निर्णायक सुरेंद्र कुमार शर्मा (संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज, जमशेदपुर) और स्वीटी मुखर्जी (विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को) थे। वहीं, रैप सोलो और वेस्टर्न सोलो की प्रतियोगिता में जशामा अफरोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन शिउली पलित और इशा दास ने किया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में छात्रों और प्राध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगीत के सुरों का आनंद लिया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied