मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में भारतीय व्यंजनों के समृद्ध इतिहास पर कार्यक्रम का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 29, 2024 7:19 PM
Follow Us:
Add A Heading 29 8
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट विभाग और पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत संचालित स्वदेश दर्शन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेश दर्शन के योजना अधिकारी मनीष और विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना समन्वयक अंकित कुमार उपस्थित रहे।

Netaji 3

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष इंद्रनाथ मजूमदार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के पारंपरिक व्यंजनों और विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. नाज़िम खान ने कहा, “भारतीय व्यंजनों का इतिहास अत्यंत समृद्ध है। भारतीय पाकशैली की विविधता और अनोखेपन के कारण यह पूरे विश्व में अलग पहचान रखती है। भारत को समझने के लिए इसके विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों का स्वाद लेना जरूरी है।”

यह भी पढ़ें : एनआईटी जमशेदपुर ने अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारतीय पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन
दो दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन, होटल प्रबंधन के छात्रों ने झारखंड, बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रदर्शनी और अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारतीय व्यंजनों की पर्यटन में भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर युवा पर्यटन क्लब के गठन के प्रस्ताव का ज्ञापन जिला पर्यटन विशेषज्ञ को भी सौंपा गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन ‘द लास्ट टूरिस्ट’ फिल्म का प्रदर्शन
कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को विश्वविद्यालय के सभागार में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लघु फिल्म ‘द लास्ट टूरिस्ट’ का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार, जिला पर्यटन नोडल अधिकारी, सरायकेला खरसावां और विशिष्ट अतिथि के रूप में अविनेश कुमार त्रिपाठी, डीएसओ, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही युवा पर्यटन क्लब की घोषणा भी की जाएगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied