📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

invitational karate competition : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 8वीं राज्य स्तरीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

On: September 29, 2024 1:28 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार ): 8वीं राज्य स्तरीय आमंत्रण कराटे दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार से चक्रधरपुर की सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में हुआ. वाडो रियु स्पोर्ट्स कराटे स्कूल के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से मौजूद चक्रधरपुर के आरपीएफ के ओसी विक्रम सिंह, गिरिराज सेना के प्रमुख सह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अध्यक्ष उमा शंकर गिरि ने विद्यालय के संस्थापक स्व. शिव शंभू गिरि व स्व. कमलदेव गिरि की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप जलाकर किया. इस अवसर आरपीएफ के ओसी विक्रम सिंह ने संबोधित करते हुए कराटे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

यह भी पढ़ें : National Lok Adalat, जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मौके पर उन्होंने कहा कि कराटे एक खेल के साथ साथ आत्मरक्षा का गुर व अनुशासन भी सिखाती है.इस अवसर बालिका वर्ग के अंडर 9,अंडर 11,अंडर 13 के प्रतिभागियों के बीच काता प्रतियोगिता भी हुई. जहां प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलावे सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर, धनबाद, रांची, लोहरदगा,व गढ़वा से करीब 200 कराटेकार प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं.इस मौके पर सेंसाई कमल पति,सेंसाई आशीष पांडेय,रंजिता पूर्ति, होपना सोरेन,अमित सिंह,ललिता महतो समेत ज्योति महतो समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य व विभिन्न जगहों से पहुंचे कराटेकार मौजूद थे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment