📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मानगो में निकला एक भयंकर दानव – जाम : शहरवासी इसके आतंक से हुए परेशान।

On: September 21, 2024 10:15 PM
Follow Us:
मानगो में निकला एक भयंकर दानव - जाम : शहरवासी इसके आतंक से हुए परेशान।

मानगो: जो कभी अपनी शांति और सुंदरता के लिए जाना जाता था, अब एक भयंकर दानव की चपेट में है। यह दानव और कोई नहीं बल्कि शहर में फैलता हुआ जाम है। दिन हो या रात, हर समय मानगो की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखती हैं। मानो शहर अब जाम के शिकंजे में कैद हो गया हो, और यहां के निवासी इससे बेहद परेशान हैं।

दिन और रात, केवल जाम!

---Advertisement---
Netaji Advertisement

लोग अपने घरों से निकलते ही जाम में फंस जाते हैं। स्कूल, दफ्तर, बाजार जाने वाले लोग हर समय इस जाम के कारण देरी का सामना कर रहे हैं। इमरजेंसी सेवाएं तक इस जाम से प्रभावित हो रही हैं। ऐसा लगता है कि मानगो की सड़कों पर जाम का कब्जा हो गया है, और इससे बच पाना नामुमकिन हो गया है। यह दानव दिन-प्रतिदिन और भयंकर होता जा रहा है।

कैसे मिलेगी इस दानव से मुक्ति?

अब शहरवासियों के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा है कि इस जाम के दानव से कैसे मुक्ति मिलेगी? कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा है। यातायात विभाग भी पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। रोड चौड़ीकरण से लेकर नए फ्लाईओवर तक की बातें हो रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां जिले में नशाखोरी, अश्लीलता, हिंसा तथा महिला एवं बच्चों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला महिला सम्मेलन

चुनावी माहौल में वादों की बाढ़

झारखंड राज्य में होने वाला है चुनाव, और ऐसे में हर राजनीतिक दल जनता से इस समस्या को हल करने के वादे कर रही है। कुछ नेता रोड चौड़ीकरण की बात कर रहे हैं, तो कुछ फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की योजना प्रस्तुत कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये वादे केवल चुनाव तक ही सीमित रहेंगे, या वाकई में शहर को इस जाम के दानव से छुटकारा मिलेगा?

मानगो को नगर निगम बने 8 साल हो चुके हैं। लेकिन व्यवस्था वही अधुसूचित क्षेत्र वाली ही है। विधानसभा के बाद मानगो में नगर निगम के चुनाव होने की आशंका हैं, ऐसे में क्या शहर की स्थिति में कुछ बदलाव होगा या फिर केवल टैक्स की अंधाधुन वसूली ही होगी।

कौन करेगा शहर की रखवाली?

इस चुनावी माहौल में जनता की नजरें इस पर टिकी हैं कि कौन इस जाम के मुद्दे पर ठोस कार्य करेगा और शहर को इस दानव से मुक्ति दिलाएगा। क्या यह चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएगा या सच में कोई नेता इस समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान करेगा?

मानगो के निवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही उन्हें इस भयंकर दानव से छुटकारा मिलेगा और उनका शहर फिर से उसी शांति और सुकून भरे जीवन की ओर लौटेगा, जिसका वे सपना देखते हैं।

जाम का वीडियो देखें :  

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment