📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन की राज्य सरकार से इंटरनेट बंदी पर सवाल

On: September 21, 2024 9:40 PM
Follow Us:
भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन की राज्य सरकार से इंटरनेट बंदी पर सवाल

पूर्वी सिंहभूम: भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम ने झारखंड सरकार से 21 और 22 तारीख को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। यह निर्णय झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान लिया गया है। एसोसिएशन का मानना है कि यह समाधान उचित नहीं है, क्योंकि आज के समय में अधिकतर कार्य इंटरनेट के माध्यम से ही किए जाते हैं, जिनमें बैंकिंग सेवाएं, टैक्स, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था, व्यवसाय और पेमेंट ट्रांजैक्शन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं।

इंटरनेट बंद होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और एसोसिएशन ने यह जानना चाहा है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत और राज्य में कई परीक्षाएं होती हैं, तो क्या हर बार इंटरनेट सेवा बंद की जाएगी?

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासी, महिलाएं और जवान असुरक्षित – डा. अजय कुमार

एसोसिएशन ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वे इस समस्या का कोई दूसरा समाधान खोजें। उन्होंने सुझाव दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाकर मोबाइल फोन या अन्य गलत गतिविधियों को रोका जा सकता है। एसोसिएशन का मानना है कि आज के समय में इंटरनेट एक अत्यावश्यक सेवा बन चुकी है।

जिस प्रकार पहले जल और विद्युत को जीवन की आवश्यक सेवाओं में गिना जाता था, उसी प्रकार आज इंटरनेट का महत्व भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जैसे विद्युत सेवाओं के बिना कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल सकता था और बैटरी-सोलर सिस्टम के विकल्प की खोज की गई, वैसे ही इंटरनेट बंद करने का भी कोई अन्य विकल्प तलाशा जाना चाहिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment