📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

संविधान बदलने का संकेत है बीजेपी का ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ प्लान – डॉ अजय कुमार

On: September 19, 2024 11:44 PM
Follow Us:
संविधान बदलने का संकेत है बीजेपी का ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ प्लान - डॉ अजय कुमार

जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार द्वारा संविधान बदलने का एक संकेत है, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ प्लान. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार यह बात कहती रही है कि भाजपा की मंशा संविधान को पूरी तरह बदलने की है. वन नेशन वन इल्केशन इसकी शुरुआत है. संविधान पर खतरा अभी भी बरकरार है. बीजेपी द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे.

डॉ. अजय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संविधान के कई अनुच्छेद 83, 85, 172, 174 और 356 में संशोधन करना होगा. वन नेशन वन इलेक्शन के सहारे बीजेपी की योजना क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की है.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : जिला कलेक्टर ने 4 साल से लंबित मुख्यमंत्री सहायता कोष के प्रकरणों का किया निस्तारण

डॉ. अजय ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन व्यवहारिक भी नहीं है. जब भी चुनाव आते हैं तो बीजेपी ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाती है. ऐसा करना संविधान और संघवाद के खिलाफ है. देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने सवाल पूछा ये योजना चुनावों का निजीकरण करके नतीजे बदलने की तो नहीं है? राजनीतिक दलों द्वारा ऐसी आशंका जतायी जा रही है, क्योंकि कल को सरकार कहेगी कि इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराने के लिए उसके पास मानवीय और अन्य जरूरी संसाधन नहीं हैं, इसलिए हम चुनाव कराने का काम भी ठेके पर दे रहे हैं. जाहिर है कि जब सरकार चार राज्यों की चुनाव एक साथ कराने में असमर्थ है तो ऐसे में एक राष्ट्र एक एक चुनाव की बात करना मोदी सरकार की अन्य वादों की तरह जुमला साबित होगी.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment