📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भर्निया पंचायत के साय तोपा गांव में भाजपा की हुई बैठक, परिवर्तन संकल्प यात्रा पर हुई चर्चा

On: September 19, 2024 11:23 PM
Follow Us:
भर्निया पंचायत के साय तोपा गांव में भाजपा की हुई बैठक, परिवर्तन संकल्प यात्रा पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर (जय कुमार) : टोकलो मंडल के भर्निया पंचायत अंतर्गत साय तोपा गांव में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के खेल कूद पर चर्चा की गई और पार्टी द्वारा दिनांक 28 तारीख को होने वाले परिवर्तन संकल्प यात्रा में आने के लिए कार्यकर्ताओं को बताया गया।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की, भारतीय जनता पार्टी के सरकार की तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका मिला, और उसके तीसरी बार की कार्यकाल की 100 दिन के कार्य पूरे हुए। केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे हुए, और इस 100 दिन में केंद्र सरकार ने जनहित के कई कार्य किय। जिसमें 70 साल के बाद के बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा हुई, एक देश एक चुनाव को भी मंत्रिमंडल से पारित कराया, भारत में कई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया गया इसके साथ कई कार्य जनहित के लिए किए गए। यह मोदी सरकार की 100 दिन की कार्य की उपलब्धि है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : आदिवासी मित्र मंडल में ‘ओट गुरु कोल लाको बोदरा’ की 105वीं जयंती मनाई गई

आगे भी देश में राष्ट्रीय हितार्थ कई कार्य किए जाएंगे। सभी राज्यों का विकास केंद्र के माध्यम से करने की योजना है। श्रीमती गिलुवा ने कहा की मोदी सरकार जो कहती है वह करती है। यह मोदी की गारंटी है। विगत 10 वर्षों में उन्होंने जनहित के कई कार्य किए हैं। आने वाले दिनों में और भी कई कार्य होंगे, साथ ही मोदी सरकार का संकल्प भी है कि हम भारत को विकसित भारत बना कर रहेंगे। हमारा जनमानस से यह आग्रह हैं कि मोदी सरकार द्वारा किए हुए कार्य को ध्यान में रखते हुए आने वाले झारखंड के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मत देकर भारी मतों से विजय बनाएं, ताकि राज्य में भी एनडीए की सरकार बने और राज्य का चौतरफा विकास हो।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति के सदस्य शिवलाल रवानी, सोमेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, कारण तांती, रमेश गोप, गोपी बोदरा, लाल बाबू गोप, मुन्ना गोप, सोनाराम गोप, सुनील तांती, साधु चरण बोदरा, मानसिंह बोदरा, कालीचरण गोप, सुरसिंह तांती, धनेश्वर बोदरा, प्रकाश तांती, गुलाब सिंह सोय के साथ कई ग्राम वासी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment