📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भालुपानी पंचायत के तीन गांव तीन माह से अंधेरे में.

On: September 20, 2024 12:43 PM
Follow Us:
भालुपानी पंचायत के तीन गांव तीन माह से अंधेरे में.

लादुराडीह, भलियाडीह और उदयनारायणपुर गांव तीन माह से अंधेरे में, ग्रामीणों ने सौंपा मांगों का ज्ञापन।

बंदगांव (जय कुमार) – पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बीहड़ों में बसे बंदगांव प्रखंड अंतर्गत भालुपानी पंचायत के तीन गांव लादुराडीह, भलियाडीह और उदयनारायणपुर पिछले तीन माह से बिजली नहीं होने के कारण अंधेरे में हैं। जिसको लेकर ग्राममुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपा है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर डॉ. विजय सिंह गगराई से मुलाकात की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में एयरपोर्ट के उपलब्ध होने से माननीय प्रधानमंत्री को 130 किलोमीटर की लम्बी यात्रा नहीं करनी पड़ती – सिंहभूम चैम्बर

इस संबंध में डॉ. विजय सिंह गगराई ने विद्युत विभाग के एसडीओ से फोन पर संपर्क कर उन्हें बिजली बाधित होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि इंसुलेटर खराब होने के कारण ग्रामीणों को पिछले तीन माह से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सारी समस्याओं को जानने के बाद एसडीओ ने डॉ विजय सिंह गागराई को आश्वासन दिया कि वे तीन-चार दिनों के अंदर इंसुलेटर की व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल कर देंगे।

मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लायी गयी समस्याओं को जनहित में दूर करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर लादुराडीह ग्राम मुंडा रघुनाथ बोदरा, भलियाडीह ग्राम मुंडा मदन लाल मुंडू, उदनारायणपुर ग्राम मुंडा मोटाय सोय मुंडा, जोगो सोय, प्रभु जामुदा, अशोक जामुदा, मानकी जामुदा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment