📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आर.वी.एस. कॉलेज में पौधारोपण कर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन।

On: September 18, 2024 11:14 PM
Follow Us:
आर.वी.एस. कॉलेज में पौधारोपण कर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन।

जमशेदपुर 18 सितंबर : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आर.वी.एस. कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के परिसर में पौधारोपण किया गया। जहां कॉलेज के चेयरमैन बिंदा सिंह, सचिव भरत सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, शक्ति सिंह ने विभिन्न फलदार पौधों को लगाया।

कॉलेज के सचिव भरत सिंह ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन है। मोदी जी ने हमारे देश में शिक्षा एवं अन्य समस्याओं के प्रति कई सारे कार्य करते हुए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत किया है। डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का लाभ लेते हुए हमारे देश के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं। इसलिए आज हम लोगों ने हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 50 फलदार पौधों को लगाने का कार्य किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : “ना सहेंगे, ना कहेंगे, बदल कर रहेंगे” – भाजपा करेगी परिवर्तन यात्रा का आगाज।

यह इत्तेफाक की ही बात है कि विकास पुरुष नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के दिन हुआ है। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन बिंदा सिंह, सचिव भरत सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, शक्ति सिंह, डॉ.राजेश तिवारी, डॉ.सुधीर झा, विक्रम शर्मा, प्रणव कुमार गौतम, सुशांत महंती, राजेश सिंह, मनोज सोनी, शिवाजी बॉस, वेद प्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment