📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

रांची-मुरी रेलखंड पर मालगाड़ी के दोनों इंजन पटरी से उतरे। जानिए इस बड़े हादसे के बारे में।

On: September 17, 2024 11:09 PM
Follow Us:
रांची-मुरी रेलखंड पर मालगाड़ी हादसा, कोई हताहत नहीं

रांची-मुरी रेलखंड पर मालगाड़ी हादसा, कोई हताहत नहीं।

रांची: रांची-मुरी रेलखंड पर आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा मुरी और रांची स्टेशन के बीच लगाम नामक स्थान पर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहरदगा से चलकर मुरी के हिंडाल्को स्थित प्लांट तक मालगाड़ी पहुंची थी। माल अनलोड करने के बाद जब मालगाड़ी वापस लौट रही थी, तभी लगाम के पास मालगाड़ी के दोनों इंजन पटरी से उतर गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी तरह का कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, मालगाड़ी के दोनों इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक इंजन पटरी से उतर गया, जबकि दूसरा पलट गया।

मुरी स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हादसे की जगह पर मुरी पुलिस पहुंच चुकी है। रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आगंतुकों के लिए नया आकर्षण, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” गतिविधि का आयोजन।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment