📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

हेमंत सरकार में महिलाएं खतरे में- बाबूलाल मरांडी

On: September 16, 2024 8:52 PM
Follow Us:
हेमंत सरकार में महिलाएं खतरे में- बाबूलाल मरांडी

जमशेदपुर : आज झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि झारखंड भाजपा संगठन प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी थे।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित, लाचार और खतरे में हैं। इस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन भत्ता के बजाय सिर्फ बेरोजगारी दी। ठग गठबंधन की सरकार ने इन पांच सालों में आधी आबादी को सिर्फ ठगा है। झूठ के सिंहासन पर बैठी झामुमो सरकार घर-घर जाकर लोगों को भ्रष्टाचार के मकड़जाल के बारे में बताएगी। जनता इस सरकार को उसके किए की सजा जरूर देगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ने लगाया रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त एकत्रित।

डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि हमारे सामने चुनाव का मैदान है। हमारी महिला बहनें बहादुर महिलाएं हैं। वे एकजुट होकर जंग लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी। श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं, जो एक अच्छा संकेत है। अधिक से अधिक महिलाओं को आगे आकर जनहित में भाजपा की सरकार लाने के लिए काम करना होगा। श्रीमती आरती सिंह ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रम को सभी बहनों को मिलकर पूरा करना है।

हमें पूरा विश्वास है कि मिलकर काम करने से हमें सफलता अवश्य मिलेगी। हमारी सभी बहनें घर-घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को बताएंगी तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराएंगी। इस कार्यक्रम में महासचिव सीमा सिंह तथा संचालन रेणु तिर्की ने किया। झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा कि महिलाएं जब भी कुछ करने की ठान लेती हैं, उसे पूरा करती हैं, हम सभी बहनों ने ठान लिया है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है।

यह भी पढ़ें : खरकई व स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सुरक्षित ऊंचे स्थानों में रहें नागरिक

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बबीता झा, रूपा सिंह, विनीता कुमारी, सम्पा साह, मंत्री अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, रमा सिन्हा, सुचिता सिंह, निशा कुमारी, लवली गुप्ता, बबीता वर्मा, कवलजीत कौर, शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव, रंजीता सिंह, सभी आमंत्रित सदस्य, कार्यसमिति एवं सभी जिला अध्यक्ष, महासचिव, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की बहनें उपस्थित थीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment