📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर में हिंदी दिवस मनाया गया।

On: September 15, 2024 11:08 PM
Follow Us:
श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर में हिंदी दिवस मनाया गया।

जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर में हिंदी दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बी.एड एवं डी.एल.एड के प्रशिक्षुओं के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें कविता पाठ प्रतियोगिता, मुहावरों का प्रयोग करते हुए नाटक प्रतियोगिता आदि शामिल थी।

नाटक प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक श्रीमती माधुरी कुमारी एवं श्रीमती रेखा कुमारी गोप ने योगदान दिया, तथा कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री विनय सिंह शांडिल्य ने अग्रणी भूमिका निभाई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें :नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में हिंदी दिवस समारोह आयोजित, पोस्टर प्रतियोगिता में पोस्टर में दुर्गा और कविता पाठ में ग्रेसी कौर अव्वल। 

उक्त अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती रचना रश्मि ने उपस्थित सभी लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान में लिखित हिंदी से संबंधित तथ्यों की चर्चा की तथा हिंदी भाषा के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों का ध्यान हिंदी दिवस के महत्व एवं इसकी उपयोगिता की ओर आकृष्ट कराया।

कार्यक्रम का संचालन बी.एड की छात्रा यज्ञसैनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिल्पी कुमारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें :  पूर्वी सिंहभूम में योगासन स्पोट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का हुआ शानदार समापन।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment