📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

“चक्रधरपुर प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन”

On: September 13, 2024 9:51 AM
Follow Us:
"चक्रधरपुर प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन"

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पोड़ाहाट स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, मीना जोंको, 20 सूत्री सदस्य प्रदीप कुमार महतो एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया।

ताराकांत सिजुई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सहाय योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी मन लगाने की सलाह दी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जबकि अन्य स्पर्धाएं बाद में आयोजित की जाएंगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : “सरना धर्म कोड के लिए बारंबार संसद का दरवाजा खटखटाऊंगी : जोबा माझी”

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 13 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर शिवशंकर प्रधान, अजय महतो, बुधराम महतो, देवाशीष रक्षित, संतोष चक्रवर्ती, सुशीला बिरूवा, प्रियंका कुमारी, अनिल प्रजापति, अश्वनी कुमार दास, पंकज कुमार महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विजेता सूची:
100 मीटर रेस अंडर-14 लड़के: जगन्नाथ बांदिया, विष्णु सुंडी, कायरा बोदरा
100 मीटर रेस अंडर-14 लड़कियां: सलोमी जोन्को, आशिकी कुमारी, शुरू सुरीन
100 मीटर रेस अंडर-17 लड़के: सुरसिंह सिजुई, मनीष हेम्ब्रम, सुनील केराई
100 मीटर रेस अंडर-17 लड़कियां: सोनाली समद, निकिता महतो, रॉयबारी बोदरा
100 मीटर रेस अंडर-19 लड़के: सनागी सुरीन, सुभाष कोड़ा, मुखिया हेम्ब्रम
100 मीटर रेस अंडर-19 लड़कियां: अनीता बोदरा, पिंकी वनसिंह
200 मीटर रेस अंडर-14 लड़के: विवेक टोप्पो, लालसिंह लोडा, विष्णु सुंडी
200 मीटर रेस अंडर-14 लड़कियां: असरिता देवगम, मनिका समद
200 मीटर रेस अंडर-17 लड़के: डोमा बोदरा, अर्जुन तांती, जॉन जोन्को
200 मीटर रेस अंडर-17 लड़कियां: सविता मुंडा, पूनम बागे, संध्या सोय
400 मीटर रेस अंडर-14 लड़के: अहेस महतो, विशाल गागराई, सादो गागराई
400 मीटर रेस अंडर-14 लड़कियां: मनिका केराई, सानिया समद, गौरी तिर्की

इसके अलावा रिले रेस, ऊंची कूद, गोला फेंक, लंबी कूद, भाला फेंक सहित अन्य स्पर्धाओं में भी विजेताओं का चयन किया गया। सभी विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment