📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज, गालूडीह में “बीइंग लाइट” विषय पर 3 दिवसीय सत्र आयोजित

On: September 12, 2024 9:56 PM
Follow Us:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज, गालूडीह में "बीइंग लाइट" विषय पर 3 दिवसीय सत्र आयोजित

गालूडीह, 12 सितंबर 2024 – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज, गालूडीह में “बीइंग लाइट” विषय पर तीन दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य प्रशिक्षक बीके दीपेश भाई जी ने विचारों की गुणवत्ता और उसके महत्व पर गहन चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को अपनी सोच को सकारात्मक और सृजनात्मक दिशा में मोड़ने की प्रेरणा मिली।

सत्र की शुरुआत में बीके गोपाल भाई जी ने संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया, जबकि बीके दिनेश भाई ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बीके रंजीत भाई ने ब्रह्माकुमारी संस्था की विभिन्न गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अंतिम सत्र में बीके प्रीति बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए सत्र का समापन किया। उन्होंने राजयोग के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह कैसे जीवन में शांति, संतुलन और आत्मिक शक्ति प्राप्त करने में सहायक होता है।

इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल, डॉक्टर रेखा जी और श्रीमती विनीता चौधरी समेत अन्य फैकल्टी सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की।

यह भी पढ़ें : सर्वोच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्री संजय कुमार उपाध्याय के साथ विधायक सरयू राय की बैठक, 150 घरों को मिले नोटिस के विविध पहलुओं पर गहराई से विचार।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment