मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजपा जमशेदपुर पश्चिम के प्रतिनिधिमंडल ने टिकट के लिए हेमन्त विश्व शर्मा से की मुलाकात, जमशेदपुर पश्चिम सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने की अपील

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 10, 2024 8:21 PM
Follow Us:
Add A Heading 26 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता सह अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची श्री शाहिद परवेज़ के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश चुनाव समिति के सह प्रभारी श्री हेमन्त विश्व शर्मा (असम के मुख्यमंत्री) से रांची स्थित भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्चिम सीट के लिए अपनी दावेदारी को मजबूती से प्रस्तुत किया और आग्रह किया कि इस मुस्लिम बहुल क्षेत्र में उन्हें टिकट दिया जाए।

Netaji 3

श्री शाहिद परवेज़ ने कहा कि हर बार अल्पसंख्यक मतदाता इस क्षेत्र के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अगर भाजपा इस बार मुस्लिम कार्यकर्ता को टिकट देती है, तो यह सीट भाजपा के लिए सुनिश्चित रूप से जीतने योग्य हो जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थन से यह सीट जीतना पार्टी के लिए सौ प्रतिशत आसान हो सकता है।

श्री हेमन्त विश्व शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि पार्टी उनकी उम्मीदवारी पर गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन, धन से पार्टी के लिए काम करते रहने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में मोनाजिर सोहेल, महबूब आलम, अनवर आलम, आतिफ जी, एजाज खान, नाजिश, साकिब, बबलू, फारूक और राजू सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : 555 करोड़ 83 लाख 80 हजार रु. की योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied