📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्वी सिहभुम तेली समाज एवं मूलवासी सदान मोर्चा ओबीसी ने निशिकांत दुबे का किया पुतला दहन, थम नहीं रहा है, विरोध प्रदर्शन।

On: September 3, 2024 10:38 PM
Follow Us:
पूर्वी सिहभुम तेली समाज एवं मूलवासी सदान मोर्चा ओबीसी ने निशिकांत दुबे का किया पुतला दहन, थम नहीं रहा है, विरोध प्रदर्शन।

निशिकांत दुबे के बड़ बोलेपन से भाजपा को हो रहा है नुकसान: तेली समाज- ओबीसी

जमशेदपुर : तेली समाज, दलित, ओबीसी आदिवासी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पर अभद्र टिप्पणी की थी। निशिकांत दुबे के कारण भाजपा को नुकसान हो रहा है, ऐसा तेली समाज के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जमशेदपुर में निशिकांत दुबे का पुतला दहन करते हुए अपने संबोधन में कहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गोड्डा जिले में तेली समाज द्वारा आयोजित सेमिनार सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को आमंत्रित किया गया था। सांसद ने राजेंद्र प्रसाद पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे तेली समाज, ओबीसी दलित और आदिवासी समाज में रोष है। मनोज गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद झारखंड आंदोलनकारी हैं, वे हमारे अधिकारों और उपेक्षित समाज के अधिकारों और झारखंडी स्मिता की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन और लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जिला के सभी आम जनता को सूचित किया जाता है कि जन शिकायत हेतु मोबाईल नम्बर पर संपर्क करें।

निशिकांत मूलवासी और ओबीसी विरोधी हैं: राजकिशोर प्रसाद

राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि दूसरे राज्य से आए निशिकांत दुबे सांसद को हमारे ओबीसी दलित आदिवासियों ने प्रधानमंत्री के नाम पर सांसद बनाया है। लेकिन दुबे ओबीसी दलित आदिवासियों और मूलवासी सदानों को गाली दे रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

झारखंड में मूलवासी सदानों की आबादी 65% है जिसमें अगड़े, पिछड़े दलित, ऊंची जातियां शामिल हैं। मूलवासी सदान कोई जाति नहीं बल्कि एक समुदाय है। इस समुदाय का नेतृत्व राजेंद्र प्रसाद करते हैं। जब दुबे जी संसद में बोलते हैं तो नरेंद्र मोदी की झूठी तारीफ करते नहीं थकते, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री से मंत्री पद चाहिए। और संसद के बाहर सांसद उसी तेली समुदाय, ओबीसी, दलितों का अपमान करते हैं।

THE NEWS FRAME

श्री राज किशोर ने कहा कि सांसद नहीं चाहते कि तेली समुदाय, ओबीसी दलित और मूलवासी सदान संगठित हों और न ही उन्हें राजनीतिक भागीदारी मिले। सांसद तेली समुदाय, ओबीसी और दलितों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद नहीं चाहते कि तेली समाज, ओबीसी दलित और मूलवासी सदन संगठित हो और न ही उन्हें राजनीतिक भागीदारी मिले।

यह भी पढ़ें : उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में साफ सफाई से संबंधित संवेदकों के साथ बैठक संपन्न

राजेंद्र प्रसाद झारखंड के प्रहरी हैं

बबीता शर्मा ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद झारखंड के सच्चे प्रहरी हैं। उन्होंने कहा राजेंद्र प्रसाद पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोड्डा से हराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। जबकि नरेंद्र मोदी ने कभी गोड्डा से चुनाव नहीं लड़ा है। उन्होंने कहा

बल्कि सांसद पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के बजाय जरमुंडी और महागामा में दूसरे दल के उम्मीदवार को चुनाव जिताने की कोशिश कर रहे थे।

सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि तेली समाज राजेंद्र प्रसाद के साथ मजबूती से खड़ा है। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, सुमंत कुमार सिंह, बबीती शर्मा, दिनेश शर्मा, शिबू महतो, सुरेंद्र शर्मा, पिटू साहू, राजेश साहू, रंजीत साहू, भरत साहू, संजय साहू, शांति देवी, शीला देवी, विनय साहू, राहुल कुमार, राहित साहू, मंजू देवी, संतोष साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment