📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा एवं सुरभि शाखा द्वारा संयुक्त रूप में दो दिवस निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन आज संपन्न।

On: September 2, 2024 10:47 PM
Follow Us:
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा एवं सुरभि शाखा द्वारा संयुक्त रूप में दो दिवस निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन आज संपन्न।

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा एवं सुरभि शाखा द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवस से निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन आज संपन्न हुआ। इस जांच शिविर में 370 लोगों का पंजीकरण हुआ और इन लोगों की जांच की गई।

शाखा अध्यक्ष कविता अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि आज के शिविर में झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतिय अध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल जी, रोटरी क्लब वेस्ट के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार जी, सचिव श्रीमती दीप्ति सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे शिविर का मुआयना किया और सुरभि शाखा एवं स्टील सिटी शाखा द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और आज के शिविर में जितने लोगों की जांच की गई सब की रिपोर्ट संभवत दी गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कुछ लोगों की जांच लेट से हुई है उनकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आ जाएगी और उनको उपलब्ध करा दी जाएगी। इसी तरह दोनों शाखाओं के सदस्यों के प्रयास से दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। स्टील सिटी शाखा एवं सुरभि शाखा सभी सौजन्य कर्ताओं को एवं समाज बंधुओ को और विशेष करके डॉक्टर की टीम एवं टेक्नीशियन के टीम को बधाई देती हैं और साधुवाद देती है।

यह भी पढ़ें : ‘हिंदी विभाग, करीम सिटी में डॉ. राही मासूम रजा पर संगोष्ठी’

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment