📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पहली बार जमशेदपुर में रहने वाले बिहार और यूपी के लोग स्वाभिमान यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

On: September 1, 2024 8:24 PM
Follow Us:
पहली बार जमशेदपुर में रहने वाले बिहार और यूपी के लोग स्वाभिमान यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

22 सितंबर को जमशेदपुर में स्वाभिमान यात्रा।

जमशेदपुर: पहली बार जमशेदपुर में रहने वाले बिहार और यूपी के लोग स्वाभिमान यात्रा का हिस्सा बनेंगे। आज सिद्धगोड़ा भास्कर भवन में समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें संचालन समिति के गठन को लेकर राय ली गई और तय किया गया कि समाज में सक्रिय रूप से काम करने वाले सभी समुदायों के मुखिया और अन्य सदस्यों को शामिल कर संचालन समिति बनाई जाएगी और हर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में 2 रूट पर चर्चा की गई, बारीडीहा दुर्गा पूजा मैदान से एग्रिको मैदान या केबल ग्राउंड से एग्रिको मैदान। अगली बैठक में सभी समुदायों से सलाह मशविरा कर एक रूट तय किया जाएगा। सागर तिवारी ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार सभी समुदाय जुटने जा रहे हैं और यह यात्रा ऐतिहासिक होगी।

यह भी पढ़ें : नलिता के कायदा गांव स्थित केचोडीह टोला में लगे सोलर जलमीनार से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

शहर की सभी बस्तियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा और हर घर से लोगों को यात्रा में शामिल किया जाए और यह यात्रा हर साल करने की योजना है। कविता परमार ने कहा कि यात्रा से पूरे समाज को लाभ मिलेगा और एकजुट होना बहुत जरूरी हो गया है, तभी हम समाज को आगे बढ़ा पाएंगे और इस यात्रा में मेरी भूमिका अधिक से अधिक महिलाओं को यात्रा में शामिल करने की होगी।

बैठक में सागर तिवारी, राजेश झा, कविता परमार, राम कृष्ण दुबे, प्रदीप सिंह, धर्मवीर महतो, विवेक सिंह, राकेश चौरसिया, सोहन पासवान, पप्पू, संजय रजक, जयप्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment