मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सर्वे में मिली 55 हिन्दू मूर्तियां और 15 शिवलिंग। ज्ञानवापी मस्जिद से पहले था एक हिंदू मंदिर – सर्वे रिपोर्ट

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: January 28, 2024 7:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

वाराणसी | उत्तर प्रदेश 

A 2

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम को ज्ञानवापी के सर्वे में 55 मूर्तियां मिलीं हैं साथ ही 15 शिवलिंग मिलें हैं जो साक्ष्य है की वहां मस्जिद से पहले एक मंदिर था। सर्वे के दौरान वहां विभिन्न  काल के 93 सिक्के भी मिले हैं। यही नहीं, वहां पत्थर की मूर्तियों के साथ ही विभिन्न तरह की धातु और टेराकोटा से बने घरेलू प्रयोग में की जाने वाली 259 सामग्रियां एवं बर्तन मिले हैं। बता दने की वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे जिला न्यायाधीश को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है। 

वहीँ हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए कहा है की – जीपीआर सर्वे पर ASI ने कहा है कि यहां पर एक बड़ा भव्य हिन्दू मंदिर था और ढांचे यानी मस्जिद के पहले एक बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था।ASI की सर्वे रिपोर्ट में मंदिर होने के 32 से ज्यादा प्रमाण मिलने की बात कही गई है।  बताया गया है कि 32 ऐसे शिलालेख मिले हैं जो पुराने हिंदू मंदिरों के हैं। ASI की रिपोर्ट कहती है कि हिंदू मंदिर के खंभों को थोड़ा बहुत बदलकर नए ढांचे के लिए इस्तेमाल किया गया। 

रिपोर्ट में दर्ज एवं जीपीआर सर्वे की मुख्य बातें 

रिपोर्ट के अनुसार जीपीआर सर्वे में यह बात स्पष्ट हो चुकी है की ज्ञानवापी एक मंदिर था। सर्वे के दौरान वहां एक ऐसा पत्थर मिला है, जिस पर राम नाम लिखा है। 

सर्वे के दौरान मिलें 93 सिक्के

ASI टीम को सर्वे के दौरान मुगल काल, अंग्रेज सहित अन्य समय काल के कई चिह्न और सिक्के मिलें हैं। जिसमें शाह आलम और सिंधिया काल के सिक्के (एक और 25 पैसे), विक्टोरिया महारानी, विक्टोरिया रानी, धीरम खलीफा, किंग चार्ज सहित अन्य काल के सिक्के शामिल हैं। ASI ने कुल मिलकर 93 सिक्के जुटाए हैं। 

बता दें की ASI की 176 सदस्यीय टीम ने ज्ञानवापी परिसर का जो सर्वे किया था, उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक हो चुकी है। रिपोर्ट में ज्ञानवापी को एक बड़ा हिंदू मंदिर बताया गया है और इसमें 32 मुख्य हिंदू स्थलों का जिक्र किया गया है। 

मुख्य गुंबद के नीचे बेशकीमती पन्नानुमा टूटी कीमती धातु मिली है। इसे मुख्य शिवलिंग बताया जा रहा है। इस स्थान पर खनन और सर्वे की बात कही गई है। शिवलिंग के साथ शिव परिवार भी मिलें हैं जिसमें नंदी, गणेश की मूर्तियां शामिल हैं। 

सर्वे के दौरान मिले मूर्तियों के निशान 

मंदिर के प्रमाण के साथ ही मिली हैं – कृष्ण, विष्णु, हनुमान, द्वारपाल, नंदी, मकर, पुरुष और मन्नत तीर्थ सहित अन्य कई विग्रह। 

ASI ने टेरोकोटा की 23 मूर्तियां, 2 स्लिंग बॉल, एक टाइल्स, एक डिस्क, देवी-देवताओं की दो अन्य मूर्तियां, 18 मानव की मूर्तियां, तीन जानवर सहित अन्य मूर्ति को साक्ष्य के तौर पर प्राप्त किया  है। साथ ही सर्वे टीम ने 113 धातु की सामग्रियां भी प्राप्त की हैं। जिनमें लोहे की 16, तांबा की 84, एल्युमिनियम की 9, निकेल की तीन और एलॉय की एक सामग्री खोजी है। 

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मिले पत्थर से निर्मित विग्रह दो हजार वर्ष पुरानी है, जिनमें शामिल हैं : 

  • शिवलिंग 15
  • विष्णु 3
  • मकर 1
  • कृष्ण 2
  • गणेश 3
  • हनुमान 5
  • द्वारपाल 1
  • नंदी 2
  • अपस्मार पुरुष 1
  • मन्नत तीर्थ 1
  • विग्रह के टुकड़े 14
  • मिश्रित मूर्ति 7

विग्रह और धार्मिक चिह्नों की उम्र दो हजार वर्ष पुरानी बताई जा रही है। 

ASI की सर्वे रिपोर्ट में ज्ञानवापी की दीवारों सहित कई स्थानों पर मिले विग्रह और धार्मिक चिह्नों की विधिवत जांच की गई। जाँच जीपीआर सहित अन्य आधुनिक तकनीक से की गयी है। जाँच में कुछ चिह्नों की उम्र 2000 वर्ष से भी अधिक पुरानी बताई गयी है। ASI की सर्वे रिपोर्ट में प्राप्त प्रत्येक चिह्न को विवरण के साथ प्रस्तुत किया है। 

इसे भी पढ़ें : Gyanvapi Case – ज्ञानवापी मामले पर ASI की रिपोर्ट हुई सार्वजानिक। मस्जिद से पहले वहां मौजूद था एक बड़ा हिंदू मंदिर – रिपोर्ट

चार भाग में है ASI की सर्वे रिपोर्ट 

ज्ञानवापी सर्वे की ASI रिपोर्ट चार भागों में की गयी है। 

  • पहले भाग में 137 पेज हैं। इसमें स्ट्रक्चर और ब्रीफ फाइडिंग ऑफ सर्वे रिपोर्ट है। 
  • दूसरे भाग में पेज संख्या 1 से 195 तक साइंटिफिक सर्वे की रिपोर्ट है। 
  • तीसरे भाग में पेज नंबर 204 पर बरामद वटु का जिक्र है और 
  • चौथे भाग में तस्वीर व डायग्राम हैं, जो 238 पेज में है। साथ ही एक हजार फोटोग्राफ भी हैं।
दाखिल करेंगे आपत्ति :  मुस्लिम पक्ष 

मुस्लिम पक्ष का दावा किरायेदार बनाते थे ज्ञानवापी में मूर्तियां

ASI रिपोर्ट के सार्वजानिक होने पर मुस्लिम पक्ष से अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता एखलाक अहमद ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में जो फिगर्स हैं, वे मलबे में मिले हैं जो कोई बड़ी बात नहीं है। हमारी एक बिल्डिंग में पांच किरायेदार थे। वे सभी मूर्तियां बनाते थे। जो मलबा होता था, उसे पीछे की तरफ फेंक देते थे। सारी मूर्तियां खंडित मिली हैं, कोई ऐसी मूर्ति नहीं मिली, जिसे कहा जाए कि यह भगवान शिव की मूर्ति है। उन्होंने कहा कि मूर्तियां मस्जिद के अंदर नहीं मिली हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ेंगे। इसमें देखेंगे क्या गलत रिपोर्ट दी गई है। उस पर हम आपत्ति दाखिल करेंगे।
अब सील किये वजूखाने का भी सर्वे हो : हिंदू पक्ष
 
ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद हिंदू पक्ष ने की एक और सर्वे की मांग। जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट में दिया जायेगा प्रार्थना पत्र। पत्र के माध्यम से परिसर में स्थित वजूखाने की  ASI से सर्वे कराने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही कुछ अन्य पुख्ता साक्ष्य एकत्र करने के लिए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि जैसी खोदाई की मांग भी की जाएगी। 

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने शनिवार को कहा कि 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे। इसके जरिये सील वजूखाने के वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे का अनुरोध किया जाएगा कि वहां मौजूद स्वयंभू शिवलिंग के बारे में ASI सर्वे कर बताए कि उनसे संबंधित वास्तविकता है क्या…?

परिसर में जहां भी खोदाई कर साक्ष्य एकत्र करने की जरूरत है, उसके लिए भी सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा। खोदाई इस तरह से की जाएगी कि ज्ञानवापी के मौजूदा ढांचे को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचेगा। हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि वैज्ञानिक तरीके से यह साबित हो कि ज्ञानवापी का सच क्या है…?
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

The News Frame 5

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा: पहाड़पुर में जनजातीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को समर्थन

Untitled Design 15 8

Karim सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का हुआ सम्मान

Untitled Design 12 6

Human वेलफेयर ट्रस्ट की पहल कपाली नगर परिषद परिसर में पानी घर का उद्घाटन आम जनता को समर्पित हुई जनोपयोगी सुविधा

Untitled Design 11 8

Jamai षष्ठी पारिवारिक प्रेम संस्कृति और आपसी सम्मान का प्रतीक : एस. एन. पाल

Untitled Design 9 7

Panchayat समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप पेयजल संकट से मिली राहत

Untitled Design 8 5

टाटा का मास्टरस्ट्रोक बिना डीजल चलेगा 55 टन का ट्रक Indian ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में नई क्रांति की शुरुआत

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied