मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वन क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासी भाई-बहनों को वन पट्टा देने का वादा हेमंत सरकार कब पूरा करेगी- गीता कोड़ा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 30, 2024 10:26 PM
Follow Us:
वन क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासी भाई-बहनों को वन पट्टा देने का वादा हेमंत सरकार कब पूरा करेगी- गीता कोड़ा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

वन पट्टा मामले में हेमंत सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन होगा- मधु कोड़ा

Netaji 3

वन पट्टा वितरण में हेमंत सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की कड़ी प्रतिक्रिया

चाईबासा (जय कुमार) – सारंडा और पोड़ाहाट के वन क्षेत्रों में सदियों से निवास करने वाले आदिवासी और अन्य समुदाय के भाई-बहन आज भी अपने वन अधिकार से वंचित हैं। जल, जंगल, जमीन की प्राथमिकता में रहने वाले इन लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि पट्टा वितरण की योजना बनाई गई थी। वर्ष 2023 में झारखंड की हेमंत सरकार ने इन पट्टों के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से आवेदन मांगे थे, जिसके तहत लाखों लोगों को उम्मीद थी कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

लेकिन हेमंत सरकार की उदासीनता और निष्क्रियता के कारण पांच साल बीत जाने के बाद भी वन क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब आदिवासी समुदायों को वन पट्टा नहीं मिल पाया है। यह सरकार गरीब और आदिवासी भाई-बहनों को धोखा दे रही है और उनके अधिकारों की अनदेखी कर रही है।

यह भी पढ़ें : स्कूली बच्चों द्वारा वाहन चलाने के विरुद्ध चलाया गया विशेष जांच अभियान, दोषी अभिभावकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश

इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 22 अगस्त से “घंटा बजाओ, सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत एक विशाल आंदोलन शुरू किया है। इस अभियान के तहत 3 अगस्त से 7 अगस्त तक क्रमशः नोवामुंडी, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, गोइलकेरा और टोंटो प्रखंडों में विशाल पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। 7 अगस्त को टोंटो प्रखंड में धरना प्रदर्शन आयोजित कर वन पट्टा वितरण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

आज पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गोइलकेरा, मनोहरपुर और टोंटो प्रखंडों के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के बीच जनजागरण अभियान चलाया और उन्हें इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह समय है कि हम सभी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं और हेमंत सरकार को नींद से जगाएं।

हम हेमंत सरकार से मांग करते हैं कि वह तत्काल प्रभाव से आदिवासी एवं अन्य वनवासी समुदायों को वन अधिकार अधिनियम के तहत उनके अधिकारों का पट्टा वितरित करे तथा उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर उचित समाधान करे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied