📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन को लेकर दी जानकारी

On: August 27, 2024 10:51 PM
Follow Us:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन को लेकर दी जानकारी
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा जानकारी दी गई कि द्वितीय संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2024) के तहत मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता सूची का अवलोकन सभी मतदान केंद्र व एईआरओ, ईआरओ कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता कर सकते हैं । साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं । उन्होने बताया कि मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन में कुल 18 लाख 54 हजार 767 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं जिसमें 9 लाख 27 हजार 747 पुरूष, 9 लाख 26 हजार 883 महिला एवं 137 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 20748 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है ।
 विधानसभावार बात करें तो बहरागोड़ा में कुल 2 लाख 38 हजार 49, घाटशिला में 2 लाख 48 हजार 753, पोटका में 3 लाख 8 हजार 74, जुगसलाई में 3 लाख 48 हजार 498, जमशेदपुर पूर्वी में 3 लाख 33 हजार 227 तथा जमशेदपुर पश्चिमी में 3 लाख 78 हजार 166 मतदाता सूचीबद्ध हैं ।  इलेक्टोरल रोल अपडेशन के दौरान मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं । जारी मतदाता सूची में जिले में लिंगानुपात 999 है । वहीं विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 15825 ।
इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। 47 जुगसलाई के बूथ नंबर 164 की बीएलओ सुल्ताना खातून एवं बूथ नंबर 165 की बीएलओ पिरदौस खातून को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पहचान पत्र दिया। प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव उपस्थित रहे।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment