मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम में नगाड़ा बजाकर डॉ विजय गागराई ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 25, 2024 9:20 PM
Follow Us:
पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम में नगाड़ा बजाकर डॉ विजय गागराई ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

चक्रधरपुर (Jay Kumar) : रविवार को पीपुल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा पोड़ाहाट स्टेडियम में विधानसभा के उत्थान, विकास और नवनिर्माण हेतु परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पीपुल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

Netaji 3

इस कार्यक्रम से पहले डॉ विजय गागराई ने अपने समर्थकों के साथ पवन चौक से पोड़ाहाट स्टेडियम तक पद यात्रा निकाली। इस दौरान शहिद पत्रकार पवन शर्मा, शहिद भगत सिंह और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित जनसभा की शुरुवात भगवान बिरसा मुंडा, सिंधु कान्हु, लाको बोदरा, पोटो हो, जयपाल सिंह मुंडा, निर्मल महतो के चित्र पर मल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम की शुभारंभ की।

जिसके बाद गणमान्य अतिथियों को माला, बैच और पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही मुखिया, मुंडा, मानकी और दाकुवा के साथ गांव के गणमान्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा स्वास्थ्य लाभ पाने वाले लाभुको ने पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा सहायता के अनुभव को साझा किया।

यह भी पढ़ें : “घंटा बजाओ, सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत नोवामुंडी में पदयात्रा और टंकीसाई जामदा में जनसंपर्क अभियान का आयोजन

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने डॉ विजय गागरई और पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यों की प्रशंसा कि। वही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पृथ्वी के निर्माण और मानव की उत्पति के बारे बताया। इसके साथ ही, उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की अंग्रजों की विरूद्ध संग्राम को किया। साथ ही उन्होंने भाजपा के द्वारा जातिवाद फैलाने का इल्जाम भी लगाया।

वहीं जनसभा में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय गगराई ने नगाड़ा बजाकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने जनता से चुनाव में सहयोग करने का अपील भी किया। इस मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर उनका समर्थन करने का भी ऐलान किया।

इस मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप महतो, सरोज महतो, संतोष सिंहदेव, राहुल रंजन, रामराय सामड, वीर सिंह हांसदा, मरकूस गागराई, अनमोल प्रताप महतो, मंत्री सुंडी, जयपाल जामुदा, मुखिया महतो समेत हज़ारों की संख्या मे महिला एवं पुरुष मौजूद थे ।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied