📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अर्जुन मुंडा ने स्वीकार किया कि एनजीटी में आवेदन उन्होंने ही किया था – डॉ. अजय कुमार

On: August 25, 2024 8:43 PM
Follow Us:
अर्जुन मुंडा ने स्वीकार किया कि एनजीटी में आवेदन उन्होंने ही किया था – डॉ. अजय कुमार

भुईंयाडीह मामले में चाणक्य नीति हुई फेल।

जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा पहले आग लगाती है और फिर उसको बुझाने का नाटक करती है, यही उसका चरित्र है. इस पूरे खेल में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय बराबर के भागीदार है. अब तो पूरी तरह से साफ हो गया कि अर्जुन मंडा ने ही एनजीटी में आवेदन किया था.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सबसे बड़ी बात की जनजातीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पर्यावरण मंत्रालय मामले में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता क्यों पड़ी. मुंडा को बताना चाहिए कि क्या किसी कार्पोरेट कंपनी के साथ कोई डील हुई थी. उनको एनजीटी में किए गए आवेदन को भी सार्वजनिक करना चाहिए. ताकि लोगों इस मामले की पूरी जानकारी मिल सके.

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : 5 साल कुछ नहीं किया अब क्रेडिटजीवी बने फिर रहे हैं सरयू राय – डॉ. अजय

डॉ. अजय ने सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि सरयू राय को बताना चाहिए कि वो भाजपा नेता अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने का प्रयास कर रहे हैं. उनके बीच क्या रिश्ता है. एनजीटी के आर्डर में तो साफ लिखा है कि 30 अगस्त 2023 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा जमशेदपुर में हुए अतिक्रमण मामले में आवेदन किया गया था. एनजीटी के कोलकाता बेंच के आर्डर से साफ है कि पहली चिंगारी बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने लगाई थी.

उसके बावजूद विधायक सरयू राय अर्जुन मुंडा को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा को एनजीटी में उनके द्वारा किए गए आवेदन को सार्वजनिक कर अपना पक्ष रखना चाहिए. मुझे जानकारी मिली है कि यह आवेदन शहर में अतिक्रमण कर बसे सभी बस्तियों के लिए किया गया था. सच जल्द सामने आएगा.

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक जमशेदपुर में आयोजित

डॉ. अजय ने कहा कि इस मामले में चाणक्य नीति कहीं फेल होती दिख रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस जनता ने आप पर भरोसा कर आपको विधायक बनाया और आपने सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके साथ धोखा किया. उनको बरगलाते रहे. आप उस क्षेत्र के वर्तमान विधायक है.

गरीब जनता के घरों को बचाने की जिम्मेवारी आपकी थी और आप उन्हें झुठा दिलासा देते रहे. क्या आपको इस मामले की पूरी जानकारी नहीं थी या आपने जानकारी होने के बावजूद बीजेपी औऱ अर्जुन मुंडा को बचाने के लिए नाटक करते रहे. आप तो कानून के जानकार है, हर मामले में गहराई तक जाकर पता लगा लेते है तो फिर इस मामले में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई. यह आपको क्षेत्र की जनता को बताना चाहिए.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment