📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

हेमंत सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे गए – बड़कुंवर गगराई

On: August 24, 2024 10:45 PM
Follow Us:
हेमंत सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे गए - बड़कुंवर गगराई

चाईबासा (जय कुमार): प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अनुसार आज पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला कमेटी द्वारा “युवा आक्रोश रैली” के कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ एसपी कार्यालय के समक्ष और मंडलों के संबंधित थाना क्षेत्रों में हेमंत सरकार का पुतला जलाकर सरकार और पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।

गौरतलब है कि कल मोरहाबादी मैदान रांची में युवा आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले 5 लाख नौकरी या 5 से 7 हजार रुपए भत्ता देने का वादा किया था। सरकार द्वारा अपना वादा पूरा नहीं किए जाने से युवा नाराज थे। इसी को लेकर कल धरना प्रदर्शन और रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने रैली में जाने वाले वाहनों को चेकिंग के नाम पर रोककर अनावश्यक देरी की गई, जिससे वे समय पर सभा स्थल पर नहीं पहुंच सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यकर्ता रांची पूरी तरह से कट गया, इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने सभा स्थल और प्रदर्शन स्थल पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग किया और रबर की गोलियां भी चलाई, पूरे रांची में ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी गई मानो कोई युद्ध चल रहा हो, पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करता नजर आ रहा था, और किसी भी कीमत पर आंदोलन को विफल करने पर तुला हुआ था, उक्त बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गगराई ने कही।

यह भीपढ़ें: प्राथमिक विद्यालय जोवारी में विभिन्न समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि अपराध और पुलिस की लाठी, वाटर कैनन और गोलियों से सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए, कई कार्यकर्ता जो बुरी तरह घायल हुए थे उनका इलाज रांची रिम्स में किया गया, हद तो तब हो गई जब मंच पर प्रदेश अध्यक्ष भाषण दे रहे थे, तभी पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ पर रबर की गोलियां चलाई गई, जहां एक और युवा अपनी मांग को लेकर गूंगी बहरी हेमंत सरकार को जगाने गया था, उसकी आवाज को दबाने की साजिश रची गई, युवाओं को आश्वासन देने के बजाय सरकार ने कानून व्यवस्था के नाम पर आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की।

भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी रांची मोरहाबादी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग करती है युवाओं की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय पांडे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई जी, राकेश बब्लू शर्मा, जिला महासचिव प्रताप कटियार, लालमुनी पूर्ति, रामानुज प्रसाद शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तियू, सन्नी पासवान, नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, जयकिशन विरुली, शुरू नंदी, गीता बलमुचू, जीतेंद्र नाथ ओझा, अजय झा, नीरज पांडे, रंजन प्रसाद, मुकेश उर्फ ​​लल्लू सुखलाल कुंकल, मुकेश दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, रोहित दास, मणिकांत पोद्दार, सुभाष जोंकोन, अमित सिंह, जूली खत्री, दवारिका शर्मा, प्रकाश कटियार, रमेश ठाकुर, राहुल झा, हर्ष रवानी, संजय ठाकुर, डमरूधर बारिक, सुखलाल कुंकल, बिरजू रजक, झींकपानी मंडल अध्यक्ष प्रसन्न विरूवा, पप्पू राय, अमन मिश्रा आदि मौजूद थे

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment