📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन, भाजयुमो का झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

On: August 24, 2024 10:11 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन, भाजयुमो का झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में युवा आक्रोश रैली में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ परसुडीह थाना के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के संयुक्त मंडल अध्यक्षों ने इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।

यह प्रदर्शन भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस दौरान भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चटराज, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, और जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हनु जैन सहित अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह विरोध प्रदर्शन रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर झारखंड सरकार की कार्रवाई के खिलाफ किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए थे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार की बर्बर कार्रवाई से पूरे प्रदेश में आक्रोश है, और यह सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार का जाना तय है।

इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की मंत्री सह जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा, मेघलाल टुडू, युवा मोर्चा प्रदेश कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : चुनावी मेढक हैं डॉ. अजय कुमार, चुनाव सामने देख लगे टर्रानेः सुबोध श्रीवास्तव

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment