📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा में परमात्मा रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

On: August 21, 2024 12:56 PM
Follow Us:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा में परमात्मा रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जमशेदपुर: रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा में परमात्मा रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही भाई-बहन रक्षा सूत्र बंधवाने के लिए आते रहे जो रात्रि 9 बजे तक चलता रहा। प्रभारी ब्रह्माकुमारी संजू बहन, बीके प्रीति बहन, बीके गंगा बहन ने सभी को ईश्वरीय सुख, शांति और पवित्रता का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा और शुभकामनाएं दी।

बीके संजू दीदी ने रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य भी समझाया कि यह रक्षा बंधन रस्सी के कच्चे धागों से बांधने वाला बंधन नहीं है। यह रक्षा सूत्र जीवन की गरिमा और भाई-बहन के बीच निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। इस दिन हर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है। यह अध्यात्म में आत्म-स्मरण का तिलक है। कि हम आत्मा के रूप में भाई हैं और शरीर के रिश्ते में बहन-भाई हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें-: हफ़ीज़ुल हसन

बहन भाई का मुंह मीठा करवाती है यानि हमेशा मुंह से मीठे बोल निकलने चाहिए। पवित्रता की प्रतिज्ञा रक्षा सूत्र का अर्थ है अपनी आत्मा में विकारों के कारण जो भी बुराइयां हैं, उन्हें परमात्मा की याद और शक्तियों के माध्यम से नष्ट कर राख कर दो, पवित्र रहने की प्रतिज्ञा करो और दूसरों को भी पवित्र बनाने का संदेश दो।

इन आध्यात्मिक रहस्यों में ‘सत्य और पवित्रता’ की शक्ति समाहित है। परमपिता परमात्मा शिव द्वारा दिया गया पवित्रता का मंत्र हर मनुष्य को सुरक्षा की गारंटी देता है। रक्षा बंधन एक दिव्य बंधन है, आध्यात्मिक बंधन है या धार्मिक बंधन है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment