📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टी. सी. जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन की बैठक संपन्न

On: August 20, 2024 10:27 PM
Follow Us:
जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टी. सी. जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन की बैठक संपन्न

जमशेदपुर: आज जमशेदपुर के क्यू सी रोड, साउथ पार्क, बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टी. सी. जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन की कार्यकारिणी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे ने की।

बैठक की शुरुआत में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने दिवंगत साथियों को याद करते हुए मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ट्रस्ट के अकाउंट्स की जानकारी दी गई, जिसे बहुमत से स्वीकृति दी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी मुख्य मांगे प्रस्तुत कीं, जिनमें प्रमुख थीं:
– कर्मचारियों के लिए ग्रेड जल्द से जल्द बनाया जाए, जिसमें बेसिक, नाइट अलाउंस, पेट्रोल अलाउंस, क्वार्टर अलाउंस आदि शामिल हों।
– जिन कर्मचारियों के पास क्वार्टर नहीं है, उन्हें क्वार्टर प्रदान किया जाए।
– सभी प्रकार की छुट्टियों की सुविधा में वृद्धि की जाए और लीव बैंक की सुविधा प्रदान की जाए।
– मेडिकल से संबंधित असुविधाओं पर ध्यान दिया जाए और नए कर्मचारियों को मेडिकल एवं यूनिफार्म की सुविधा दी जाए।
– मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए जल्द से जल्द नई भर्ती की जाए और एक्स्ट्रा ड्यूटी करने पर डबल वेतन दिया जाए।
– सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड प्रदान किया जाए।
– ट्रस्ट से रिटायर कर्मचारियों को भी मेडिकल की सुविधा दी जाए और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

इस बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, वाइस प्रेसिडेंट मनी भूषण मोहंती, सेक्रेटरी सोमनाथ पोद्दार, असिस्टेंट सेक्रेट्री बीरबल मुखी, और कार्यकारिणी के सदस्य जोलेश मुखी और प्रशांत महतो प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : इमामी ईस्ट बंगाल का सामना शिलांग लाजोंग से और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का मुकाबला इंडियन आर्मी एफटी से होगा, क्योंकि 133वां इंडियनऑयल डूरंड कप अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment