📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लोकसभा में करारी हार के बाद घबराहट में है भाजपा, इंडिया गठबंधन को नहीं होगा नुकसान

On: August 19, 2024 7:53 PM
Follow Us:
लोकसभा में करारी हार के बाद घबराहट में है भाजपा, इंडिया गठबंधन को नहीं होगा नुकसान

तोड़ फोड़ की राजनीति में विश्वास करती है बीजेपी – डॉ. अजय कुमार

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबर पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा तोड़ फोड़ की राजनीति करती है. यही उनका चरित्र है. महाराष्ट्र में भी उन्होंने तोड़ फोड़ कर सरकार बनाई. जिसको महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में नकार दिया. झारखंड में आदिवासी एवं मूलवासी ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में नकार दिया, जिसके कारण भाजपा को आदिवासी बहुल पांच सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस से गीता कोड़ा और झामुमो से सीता सोरेन को पार्टी में शामिल किया, और दोनों ही चुनाव हार गई.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : बोकारो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन संदिग्ध हिरासत में 

चंपाई सोरेन को ट्रैप करने में सफल रही बीजेपी

उन्होंने कहा कि भोले भाले चंपाई सोरेन को बरगलाने में बीजेपी सफल रही. बीजेपी में जाने के बाद उनकी स्थिति क्या होने वाली है इसका मुझे अंदाजा है इसलिए चंपाई सोरेन के लिए मुझे दुख है. वो अच्छे इंसान है औऱ मेरे अच्छे मित्र भी इसलिए थोड़ा ज्यादा दुख है. हालांकि उनके बीजेपी में जाने से इंडिया गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा. झारखंड की जनता सब देख समझ रही है. दरअसल लोकसभा चुनाव में आदिवासियों द्वारा नकारे जाने के कारण भाजपा में घबराहट बढ़ गई है. यही कारण है कि भाजपा जेएमएम और कांग्रेस में सेंधमारी कर इंडिया गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. ताकि वह जोड़ तोड़ कर सरकार बना सके. लेकिन प्रदेश की जनता को हेमंत सोरेन की सरकार पर पूरा भरोसा है. इस बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment