📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने नदिसाई के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, ग्रामीणों में खुशी की लहर

On: August 18, 2024 10:22 PM
Follow Us:
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने नदिसाई के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, ग्रामीणों में खुशी की लहर

चांडिल : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के नदिसाई के वर्षो पुरानी मांग रविवार को पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने पूरी की. इससे ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी. दरअसल पिछले कई वर्षो से गंभीर पेय जल संकट से जूझ रहे नदीसाई के ग्रामीण इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये स्थानीय विधायक से लगातार गुहार लगाकर थक चुके थे, लेकिन उन्होंने सुधि नहीं ली.

अंततः ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के पास लोग पहुंचे और जलसंकट के समाधान की मांग की. इस पर अरविंद सिंह ने मात्र एक सप्ताह में ही चापाकल लगवा दिए. चापाकल का उद्घाटन रविवार को अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भजीते अंकुर सिंह ने नारियल फोड़कर और अगरबत्ती जलाकर किया.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारीज ने बांधी ईश्वरीय रक्षा सूत्र, मंत्री बन्ना गुप्ता और CISF जवानों को दी शुभकामनाएं

गांव की महत्वपूर्ण समस्या का हुआ समाधान
नदिसाई में चापाकल लग जाने से गांव के लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्हें लग रहा है कि उनकी एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है. नदिसाई गांव के गौतम कुंभकार ने कहा कि गांव के लोग पहले स्थानीय विधायक के पास भी समस्या को लेकर गए थे. नहीं सुनने पर वे ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के पास गए थे. उन्होंने समस्या का नाम सुनते ही समाधान कर दिया.

मलखान सिंह जिंदाबाद के जमकर लगे नारे
चापाकल का उद्घाटन होते ही गांव के लोगों ने मलखान सिंह जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए. ग्रामीणों ने कहा कि नदिसाई पुल और सड़क भी मलखान सिंह की ही देन है. इस बीच ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग भी आज मलखान सिंह ने ही पूरी की. इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment