📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में यूपीएससी में सफल हुई स्वाति शर्मा का कार्यक्रम

On: August 18, 2024 9:53 PM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज में यूपीएससी में सफल हुई स्वाति शर्मा का कार्यक्रम

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के सेंटर फॉर गाइडेंस और काउंसलिंग की तरफ से एक कार्यशाला कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित हुई जिसका विषय था-“यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें”। मुख्य वक्ता सुश्री स्वाति शर्मा थी। सुश्री शर्मा जमशेदपुर की रहने वाली है जिन्होंने 2023 में यूपीएससी में 17वाँ रैंक लाकर अपने शहर का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि मैं पहले लाॅ करना चाहती थी लेकिन डॉ जकी अख्तर की बातों से प्रेरित होकर प्रशासनिक सेवा में जाने का निर्णय किया और ईश्वर की दया से सफल भी हुई।

जिन्होंने निर्धारित विषय पर सभा को संबोधित करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया तथा बड़ी सुंदरता के साथ यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना होगा। दूसरी बात ईमानदारी और आत्मविश्वास है और तीसरी चीज तैयारी में निरंतरता है। यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के अलावा मुख्य समाचार पत्रों तथा चयनित पुस्तकों का अध्ययन करना अनिवार्य है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने चलाया डोर टू डोर अभियान

मुख्य अतिथि से पहले सेंटर फॉर गाइडेंस और काउंसलिंग के कोऑर्डिनेटर डॉ जकी अख्तर ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला तथा आमंत्रित अतिथि का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में मार्गदर्शन का बड़ा महत्व है। वास्तव में बच्चों का मस्तिष्क एक सादी तख्ती की तरह होता है जिस पर जो लिख दिया जाता है बाद में चलकर उसी में उसका व्यक्तित्व ढल जाता है।

कॉलेज के प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम के अंत में अपने संक्षिप्त विचार भी रखे। कार्यक्रम का संचालन सेंटर फॉर गाइडेंस एंड काउंसलिंग की छात्रा कोहली बॉस ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रगति ने किया। कार्यशाला के प्रोग्राम काउंसलर डॉ जकी अख्तर थे और सैयद साजिद परवेज इसके व्यवस्थापक।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment