मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने महिलाओं और मजदूरों का बढ़ाया मान: डॉ. अजय कुमार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 18, 2024 9:47 PM
Follow Us:
कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने महिलाओं और मजदूरों का बढ़ाया मान: डॉ. अजय कुमार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को एक प्रेस बयान में कहा कि झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है।

Netaji 3

डॉ. अजय ने बताया कि 2014 से 2019 के भाजपा शासनकाल के दौरान मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच मजदूरों की स्थिति और खराब हो गई थी। लेकिन हेमंत सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि कर मजदूरों को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जहां 2014 से 2019 तक कुशल मजदूरों की मजदूरी 486.84 रुपये थी, वहीं हेमंत सरकार ने इसे बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया। इससे मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

महिलाओं को मिली आर्थिक आजादी

हेमंत सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘मैयाँ सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की प्रत्येक महिला को प्रति माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किश्त 19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाएगी। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा, झारखंड के लोगों को प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है, जिससे आम जनता को काफी राहत मिली है।

किसानों और युवाओं के लिए राहत

डॉ. अजय ने बताया कि किसानों के लिए दो लाख तक के ऋण माफ किए गए हैं। साथ ही, किसानों को कम कीमत पर बीज और खाद उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

बेरोजगारी की समस्या को ध्यान में रखते हुए, हेमंत सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। अक्टूबर तक 25 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही, 8वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए ‘झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना 2024’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत युवाओं को चार प्रतिशत ब्याज दर पर 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिलेगा। यह योजना देश के किसी भी राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान के लिए मान्य होगी।

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का सावन मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied