📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का सावन मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया।

On: August 17, 2024 5:11 PM
Follow Us:
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का सावन मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया।

जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर की सैन्य मातृशक्ति का सावन मिलन समारोह धूमधाम न्यू बारीडीह जॉगर्स पार्क मनाया गया। सावन की फूहारों संग , गीत-नृत्य मनोरंजन और देशभक्ति की बारिश में भीगा यह कार्यक्रम अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। बिशेष जाति, वर्ग, परिवार से अलग इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैन्य परिवार सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने झूला झूलते हुए कजरी के मनमोहक गीतों की प्रस्तुति की। शिव पार्वती के मधुरम गीतों के गायन ने मंत्रमुग्ध कर दिया तो साथ ही प्रसिद्ध लोकगीत ‘बेटा बेटा मत कर ससुराल बेटा मेरा है.. ‘ गीत पर सभीलोग थिरकने को मजबूर हो गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सैन्य मातृशक्ति की सदस्याओं ने वीरले लोकगीत, आधुनिक गीत के साथ देशभक्ति कविताओं की भी प्रस्तुति की। बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगोली, गजरे व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन के बाद प्रतिभागीयों को पुरस्कार वितरण किया गया।

यह भी पढें : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान का आयोजन।

सैन्य मातृशक्ति अध्यक्षा श्रीमती रूबी सिंह ने कहा की यह अनूठा सावन मिलन मातृशक्ति के जज्बे, रंगारंग प्रस्तुति और बच्चों के जोश से लबरेज था। श्रीमती पूनम यादव हुए महिलाओं के सांस्कृतिक नृत्य और लोकगीत प्रस्तुति को अद्भुत बताया। साथ ही महिलाओं ने देश और पड़ोसी देश में महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य पर रोष प्रकट किया। महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया गया। प्रस्तुति व कार्यक्रम संयोजन-विषय प्रवेश देते हुए श्रीमती रीना सिन्हा ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य हो वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है।

इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि नागरिक परिवेश में अपने बच्चों के साथ अन्य परिवारों में भी सैनिक मूल्यों का बीजारोपण का प्रयास करे।धन्यवाद ज्ञापन रेखा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम नीता शर्मा जूली सिंह संगीत संगीता वीणा यादव नेहा अंजू सिंह सुनीता सिंह शकुंतला पूनम सिन्हा खुशबू मंजू देवी में अंकिता, सीमा, कंचन, नीलू शर्मिला, रेखा, राधिका, सरिता, रीना सिंहा, श्वेता सिंह, अनुपमा, स्वाति, सरोज सिंह, पुनम, पूजा सिन्हा सहित 25 सैन्य मातृशक्ति: सदस्य शामिल रही। सभी ने समाज में सकारात्मक संदेश हेतु सैन्य समाज की अनवरत प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment