📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान का आयोजन।

On: August 17, 2024 5:02 PM
Follow Us:
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान का आयोजन।

जमशेदपुर: दिनांक 16/08/24 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण समूह के निदेशक डॉ. डी. असवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत भाषण कुलसचिव श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल ने दिया। मुख्य वक्ता का स्वागत माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पौधा एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में माननीय कुलपति ने कहा कि हमारी छात्राओं को ऐसे अवसर मिलने चाहिए कि वे BARC में जा सकें, ताकि छात्राएं उनकी कार्यशैली एवं परमाणु क्षेत्र से परिचित हो सकें। यदि एमओयू हो जाता है, तो हमारी छात्राएं अधिक लाभ उठा सकेंगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्य वक्ता डॉ. डी. असवाल ने कहा कि समाज में लोगों के मन में रेडिएशन को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां पाई जाती हैं। ऐसा नहीं है कि हर प्रकार का रेडिएशन हानिकारक होता है। गामा किरणों के बारे में उन्होंने कहा कि यह हमारे पर्यावरण में मौजूद है लेकिन इससे नुकसान नहीं होता है। इसका स्तर बढ़ने पर ही यह नुकसानदायक है।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान का आयोजन।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान का आयोजन।

यह भी पढ़ें :  “स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रुद्राभिषेक कर की राज्य की खुशहाली की कामना”

परमाणु ऊर्जा के बारे में उन्होंने कहा कि यह सबसे स्वच्छ ऊर्जा है और इससे CO2 गैस नहीं बनती है। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने BARC के बारे में भी कहा कि यह भारत का एक ऐसा संस्थान है जिसने विज्ञान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

छात्रों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उन्हें ऐसे अवसर अवश्य प्रदान किए जाएंगे ताकि वे हमारे संस्थान में आकर अपना ज्ञान बढ़ा सकें। छात्रों द्वारा पूछे गए कई प्रश्नों के उत्तर दिए गए और अध्ययन सामग्री भी दी गई।

धन्यवाद ज्ञापन विकास पदाधिकारी डॉ. सलोमी कुजूर ने दिया। इस अवसर पर कई वैज्ञानिक, सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे। मंच का संचालन सुदीप्त रानी ने किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment