मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय में तिरंगा फहराया गया

On: August 18, 2024 3:16 PM
Follow Us:

यह दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान की याद दिलाता है – आतिफ खान।

हमारा कर्तव्य है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए समर्पित हों, जहां हर व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता, और न्याय मिले – अनिल कुमार मौर्य।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई द्वारा 78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर साकची जमशेदपुर स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। आज के इस कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान द्वारा सुबह दस बजे जिला कमिटी के सदस्यों सहित राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन अवसर हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता का उपहार दिया। महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्गदर्शन में, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक और लाला लाजपत राय जैसे वीरों ने हमें ब्रिटिश साम्राज्य की जंजीरों से मुक्त कराया।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान ने अपने वक्तव्य में कहा की इन महान नायकों के संघर्ष और बलिदान ने हमें एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। आज, हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समर्पित हों, जहां हर व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता, और न्याय मिले।

वहीँ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य ने कहा की स्वतंत्रता दिवस न केवल हमें अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि हमें अपने भविष्य की दिशा तय करने की प्रेरणा भी देता है। आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के विकास और एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लें। स्वतंत्रता की इस धरोहर को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।

THE NEWS FRAME

उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानियों का नारा लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

आज के इस कार्यकम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान, कोल्हान प्रभारी सलमान खान, जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष कलीमुल्लाह, कमलेश गिरी, अभिषेक कुमार, अभिषेक सिन्हा, अजित कुमार, विनोद लकड़ा, आनंद प्रसाद, बदरूजमा एवं अन्य शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment